फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Leader of Opposition Vijay Kumar Sinha went to Jiyar village in Nalanda and consoled victim's family

Bihar: नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा जीयर गांव जाकर पीड़ित परिवार से मिले; कहा- विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा

Mon, 17 Jul 2023 07:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 17 Jul 2023 07:01 PM IST
सार

भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में अपराधियों का राज हो चुका है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। जनता बढ़ते अपराध से त्रस्त है, भयाक्रांत है। परंतु महागठबंधन के नेताओं को इसकी कोई चिंता नहीं है।

विज्ञापन
Leader of Opposition Vijay Kumar Sinha went to Jiyar village in Nalanda and consoled victim's family
पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा और अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में पिछले दिनों अस्थावां प्रखंड के जीयर गांव में शराब कारोबारियों ने ग्रामवासी रजनीश कुमार की हत्या कर दी थी। सोमवार को भाजपा जिला अध्यक्ष ई रविशंकर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा और भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंच कर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उसने हर संभव मदद दिलाने और इस मामले को विधानसभा में उठाते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

विज्ञापन


'बिहार में अपराधियों का राज है'
इस दौरान भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति से बिहार नहीं संभल रहा, अपना गृह जिला नहीं संभल रहा है। वह व्यक्ति पीएम बनने का सपना देखता है। सिन्हा ने कहा कि बिहार में अपराधियों का राज हो चुका है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। जनता बढ़ते अपराध से त्रस्त है, भयाक्रांत है। परंतु महागठबंधन के नेताओं को इसकी कोई चिंता नहीं है। भारतीय जनता पार्टी बिहार के लोगों के हितों की लड़ाई जारी रखेगी। इनकी तानाशाही से भाजपा बिहार की जनता को मुक्त कराकर ही दम लेगी।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला महामंत्री अविनाश प्रसाद सिंह, रीना कुमारी, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह, वीरेंद्र गोप, अमित गौरव, आश्रिति पटेल, श्यामकिशोर प्रसाद सिंह और जिला मंत्री रवि राज समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed