फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lathi charge on RJD politicians marching Raj Bhavan

राजभवन मार्च कर रहे राजद नेताओं पर लाठीचार्ज, तेजस्वी बोले- पुलिस मांगे माफी

Mon, 05 Nov 2018 04:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Mon, 05 Nov 2018 04:48 AM IST
विज्ञापन
Lathi charge on RJD politicians marching Raj Bhavan
तेजस्वी यादव

बिहार में बढ़ते अपराध, लूट और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर युवा राजद ने रविवार को ‘राजभवन मार्च’ किया। मार्च के दौरान पुलिस ने राजद समर्थकों पर लाठीचार्ज किया जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राजद समर्थकों और पुलिस के बीच पहले धक्का मुक्की हुई उसके बाद पुलिस ने राजद समर्थकों पर लाठीचार्ज कर दिया। 

विज्ञापन


समर्थकों पर लाठीचार्ज के बाद तेजस्वी यादव मार्च में शामिल होने पहुंचे। तेजस्वी यादव बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि पुलिस इस लाठी चार्ज को लेकर राजद से माफी मांगे। राजद कार्यकर्ताओं ने ऐसा कुछ नहीं किया था जिससे उस पर लाठीचार्ज किया जाए।
विज्ञापन


इस मार्च में पार्टी उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह, बिहार प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे और प्रधान महासचिव आलोक मेहता समेत कई विधायक और सांसद भी शामिल हुए। विपक्षी नेताओं का कहना है कि नीतीश कुमार से अब प्रदेश संभल नहीं रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed