फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Large pit made due to under construction road collapse on SH 56 connecting Kusheshwar Asthan in Darbhanga

Bihar: निर्माणाधीन SH 56 पर बीचोबीच बना गड्ढा; कुशेश्वर स्थान को जोड़ने वाली सड़क पर उद्घाटन से पहले हुआ हादसा

Fri, 18 Aug 2023 03:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 18 Aug 2023 03:45 PM IST
विज्ञापन
Large pit made due to under construction road collapse on SH 56 connecting Kusheshwar Asthan in Darbhanga
निर्माणाधीन स्टेट हाइवे 56 पर सड़क धंसने से हुआ बड़ा गड्ढा - फोटो : अमर उजाला

बिहार के दरभंगा के कुशेश्वर स्थान पथ में स्टेट हाइवे 56 पर कुशेश्वर स्थान प्रखंड की फूल तोड़ा घाट निर्माणाधीन सड़क उद्घाटन से पहले ही धंस गई। बीच सड़क पर बड़ा और गहरा गड्ढा बन गया। इससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बन गई है। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया है। उद्घाटन से पहले ही सड़क के धंसने से इसमें हो रहे घटिया निर्माण की पोल खुलने लगी है।

विज्ञापन


कुशेश्वर स्थान पूर्वी प्रखंड जाने के लिए लाइफ लाइन माने जाने वाली यह अति महत्वाकांक्षी सड़क दरभंगा को वाया कुशेश्वर स्थान को खगड़िया और सहरसा से जोड़ती है। 413 करोड़ रुपये की राशि से 20.8 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य 22 अक्टूबर 2019 को शुरू हुआ था। सड़क का निर्माण कार्य 40 महीने में पूरा करना है। लेकिन अभी भी सड़क निर्माण पूरा नहीं हो सका है। जबकि इस मार्ग में आने वाले एक पुल का निर्माण भी अभी पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन


इस सड़क के निर्माण में हुए घटिया काम से अररिया मोड़ पर महादेव मंदिर के पास बीच सड़क में करीब छह फुट गोलाकार में तीन फुट धंस कर गड्ढा बन गया है। जबकि यहां डेढ़ महीने पहले ही पैचिंग कार्य हुआ था। जो इस सड़क में मानक के अनुसार काम नहीं होने का पुख्ता गवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि अब तक सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से वाहनों की आवाजाही भी कोई खास नहीं होती है। भारी वाहनों का आना-जाना तो बिल्कुल ही नहीं हो रहा है। फिलहाल इक्के-दुक्के हल्के वाहनों के आने-जाने से ही सड़क की यह दशा है। ऐसे में आने वाले दिनों में जब भारी वाहन इस सड़क से गुजरने लगेंगे तो इसका क्या हाल होगा।


इस इसे लेकर स्थानीय त्रिभुवन कुमार ने बताया कि ये दरभंगा को कुशेश्वर स्थान को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का घटिया निर्माण चल रहा है। इस कारण सड़क के बीचोबीच बड़ा सा गड्ढा बन गया है। इससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस सड़क निर्माण कार्य की जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed