फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lantern weighing 6 tonnes to be unveiled by Lalu Yadav at RJD office in Patna

बिहार: RJD मुख्यालय में लगा छह टन की विशाल 'लालटेन', लालू यादव जल्द करेंगे अनावरण

Tue, 23 Nov 2021 10:27 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना  Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 23 Nov 2021 10:27 AM IST
सार

पार्टी सूत्रों ने बताया की चारा घोटाला मामले में सीबीआई अदालत में बयान के बाद लालू यादव जल्द ही पटना लौटेंगे और पार्टी कार्यालय में लगे लालटेन स्टैच्यू का अनावरण करेंगे। 

विज्ञापन
Lantern weighing 6 tonnes to be unveiled by Lalu Yadav at RJD office in Patna
राजद कार्यालय में लालटेन का स्टैच्यू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी पटना में राष्ट्रीय जनता मुख्यालय में छह टन का विशाल लालटेन का स्टैच्यू लगाया गया है। राजद का चुनाव चिह्न लालटेन का उद्घाटन जल्द ही राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव करेंगे। अनावरण से पहले मुख्यालय परिसर में आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। विशाल लालटेन की प्रतिमा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चारा घोटाला मामले में सीबीआई अदालत में बयान के बाद लालू यादव लालटेन का अनावरण करेंगे। 

विज्ञापन


आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी के मुताबिक लालू प्रसाद यादव कोर्ट में गवाही देने दिल्ली से पटना आ रहे हैं, उन्होंने हमेशा अदालत के निर्देश का पालन किया है।  लालू अदालत में पेश होने के बाद एक या दो दिन पटना में रहेंगे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की पहल पर बनी लालटेन का अनावरण इस अवसर पर किया जा सकता है। लालू यादव के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि लालटेन स्टैच्यू के अनावरण के मौके पर लालू यादव जाति आधारित जनगणना का मुद्दा भी उठाएंगे। 
विज्ञापन


जाति आधारित जनगणना का लालू यादव ने किया समर्थन
पिछले दिनों दिल्ली से पटना पहुंचे लालू यादव ने जाति आधारित जनगणना का समर्थन किया था। बिहार दौरे पर गए लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि 'जब वह सांसद थे, तब उन्होंने लोकसभा में जाति आधारित जनगणना के मसले को उठाया था। उस वक्त अरुण जेटली ने लिखित आश्वासन दिया था और हम इसे लेकर बहुत आशान्वित थे। यह जनसंख्या और आर्थिक स्थिति को समझने के लिए किया जाना चाहिए। बता दें कि बिहार सरकार और विपक्ष दोनों जाति आधारित जनगणना कराने की मांग कर रहे हैं। इस बाबत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर जाति आधारित जनगणना कराने की मांग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed