फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   landless people will get 60 thousand rupees to buy land in Bihar, registration free

नीतीश सरकार का फैसला, भूमिहीन गरीबों को जमीन खरीदने के लिए देगी 60 हजार रुपये

Fri, 05 Oct 2018 11:53 AM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 05 Oct 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
landless people will get 60 thousand rupees to buy land in Bihar, registration free
नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को वास स्थल क्रय सहायता और ग्रामीण आवास योजना की शुरुआत करते हुए सभा को संबोधित किया। आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचा देने के बाद ही बिहार आगे बढ़ पायेगा।

विज्ञापन


नीतीश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना के अंतर्गत भूमिहीन गरीबों को आवास हेतु जमीन खरीदने के लिए 60 हजार रुपये की सहायता की जाएगी। खास बात ये है कि जमीन का रजिस्ट्रेशन भी मुफ्त किया जायेगा।
विज्ञापन


साथ ही ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत 1996 के पहले बना हुआ इंदिरा आवास जर्जर स्थिति में है जिसकी मरम्मत हेतु 1 लाख 20 हजार रुपये दिए जायंगे।

बता दें कि बिहार ऐसा पहला राज्य है जहां ऐसी योजनाओं की शुरुआत की गयी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक सभी लोगों को रहने के लिए मकान नहीं मिल जाता, तब तक सरकारी योजनाएं सही मायने में फलदायी नहीं हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि, महात्मा गांधी ने भी कहा था कि जब तक अंतिम आदमी तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं पहुंचता तब तक विकास का कोई मायने नहीं है। हमारी कोशिश है कि अधिक से अधिक लोगों को मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना और मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed