{"_id":"5858d26a4f1c1b2064e39ad9","slug":"lalu-yadav-tells-new-meaning-of-paytm","type":"story","status":"publish","title_hn":" लालू यादव ने पेटीएम का नया मतलब बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालू यादव ने पेटीएम का नया मतलब बताया
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 20 Dec 2016 12:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के खिलाफ आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला जारी है। मंगलवार को लालू यादव ने ट्वीट कर पेटीएम का नया मतलब बताया है।
विज्ञापन
लालू ने ट्वीट में लिखा, "ऐसा कोई PM होता है? जो सरेआम चीनी कम्पनी का प्रचार कर कहता हो Paytm कर लो, Paytm । मतलब Pay to Me...Pay to Me। जनाब, PM गरिमा का पद होता है। "
विज्ञापन
ऐसा कोई PM होता है? जो सरेआम चीनी कम्पनी का प्रचार कर कहता हो Paytm कर लो, Paytm। मतलब Pay to Me...Pay to Me
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 20, 2016
जनाब, PM गरिमा का पद होता है
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार को लालू ने कहा कि केंद्र की योजना नोटबंदी का वही हाल होगा जो 1970 में कांग्रेस के शासन में नसबंदी का हुआ था। लालू ने कहा कि नोटबंदी के पचास दिन पूरे होने वाले हैं। इसके बाद उनकी पार्टी नीतीश की जदयू के साथ मिलकर मोदी सरकार के इस फैसले के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी।
राजद ने नोटबंदी के खिलाफ सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन के साथ साथ पटना के गांधी मैदान में एक विशाल जनसभा आयोजित करने का भी ऐलान किया है। जिसमें सभी राजनीतिक पार्टियों से भाग लेने की अपील की बात कही गई है।