फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   lalu yadav supports pm modi over petrol price hike

महंगाई के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी के समर्थन में आए लालू , जानिए क्या कहा

Mon, 17 Oct 2016 04:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना Updated Mon, 17 Oct 2016 04:32 AM IST
विज्ञापन
lalu yadav supports pm modi over petrol price hike

महंगाई के मुद्दे पर हमेशा केंद्र सरकार को घेरने वाले राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पेट्रोल के दाम में हुई बढ़ोतरी पर मोदी सरकार का बचाव किया है। लालू ने कहा कि इसमें केंद्र सरकार अब क्या करेगी। दुनिया में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढे़ंगे तो यहां भी उसका असर पडे़गा। 

विज्ञापन


यह हम सब जानते हैं कि जितनी खपत है, उतना उत्पादन नहीं हो पा रहा है। आज पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ना और घटना अंतरराष्ट्रीय बाजार के हाथ में है, सरकार की भूमिका बहुत नहीं बची है। इसमें कोई सरकार क्या करेगी। पेट्रोल-डीजल पर कई तरह के एक्साइज ड्यूटी और टैक्स लगाने होते हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में केंद्र सरकार कितनी सब्सिडी देगी। कच्चे तेल के दाम गिरेंगे तो यहां भी कम हो जाएंगे। राजनीतिक गलियारे में लालू के इस बयान को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर लालू का केंद्र को समर्थन देना चौंकाने वाला है। अक्सर महंगाई को लेकर पीएम मोदी पर वार करने वाले लालू के रुख में आयी कमी का लोग विश्लेषण करने में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed