{"_id":"5a1256474f1c1b86698bcb35","slug":"lalu-yadav-says-thanks-to-modi-people-scared-from-cow-than-lion","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू यादव बोले- अब शेर से नहीं गाय से डरते हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालू यादव बोले- अब शेर से नहीं गाय से डरते हैं लोग
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 20 Nov 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी सरकार समेत पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। लालू ने रविवार को कहा कि एक समय था जब लोग शेर से डरते थे, लेकिन अब वो गाय से डरते हैं।
विज्ञापन
लालू ने कहा कि गाय के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए धन्यवाद। गाय से डरने की वजह गौरक्षकों द्वारा फैलाया गया आतंक है। लालू ने कहा कि इस खौफ की वजह से बिहार के सारण में लगने वाला मवेशियों का मेला बिना मवेशियों के मेले में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन
सोनपुर का ये मेला एशिया का सबसे बड़ा मेला माना जाता है। लालू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अपने वादों को पूरा करने में पूरी तरह से विफल रही है। पीएम मोदी 2019 से पहले ही देश में आम-चुनाव करा सकते हैं।
विज्ञापन
लालू ने हार्दिक पटेल के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके बेटे तेजस्वी यादव, हार्दिक से संपर्क में हैं। लालू ने कहा कि हार्दिक और तेजस्वी जैसे नेता सांप्रदायिक ताकतों को देश से बेदखल कर देंगे।
पढ़ें: भाजपा प्रत्याशी के ड्राइवर की बेरहमी से हत्या, प्रेमप्रसंग में हत्या का शक