{"_id":"64f574713560dbfe8f052d85","slug":"lalu-yadav-rjd-president-lalu-prasad-reached-hariharnath-temple-worshiped-mahadev-gopalganj-mumbai-bihar-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalu Yadav : राजद अध्यक्ष न रुक रहे, न थक रहे; गोपालगंज, मुंबई के बाद अब पहुंच गए महादेव के इस मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalu Yadav : राजद अध्यक्ष न रुक रहे, न थक रहे; गोपालगंज, मुंबई के बाद अब पहुंच गए महादेव के इस मंदिर
Mon, 04 Sep 2023 11:38 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:38 AM IST
सार
Bihar News : अचानक से लालू राबड़ी हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे थे। किसी को भी लालू प्रसाद यादव के आने की जानकारी नहीं थी। मंदिर में लालू-राबड़ी ने हरिहरनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन
हरिहर नाथ मंदिर पहुंचे लालू-राबड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद इन दिनों मंदिर में पूजा-अर्चना करते दिख रहे हैं। पहले गोपालगंज के थावे स्थित मंदिर गए फिर मुंबई में भी मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। सोमवार सुबह अचानक वह सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर पहुंच गए। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी थीं। मंदिर में पंडितों के सामने विधि-विधान से लालू-राबड़ी पूजा-अर्चना करते दिखे। महादेव पर दूध का अभिषेक करते हुए लालू प्रसाद दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अचानक पहुंचे लालू-राबड़ी
इधर, लालू-राबड़ी के आगमन की खबर जैसे ही फैलती गई वैसे ही भारी संख्या में लोग मंदिर के समीप इकट्ठा हो गए। पूजा अर्चना करने के बाद वह लालू और राबड़ी पटना लौट गये। बताया गया कि लालू-राबड़ी ने हरिहरनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया। अचानक से लालू राबड़ी हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे थे। किसी को भी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के आने की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले स्टीमर से राघोपुर आए थे
बता दें कि लालू प्रसाद यादव पिछले दिनों अपने छोटे पुत्र बिहार की डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र भी राघोपुर भी अचानक सुबह-सुबह स्टीमर से लालू प्रसाद यादव पहुंचे थे। और बन रहे कच्ची दरगाह से बिदुपुर बन रहे सिक्स लेन पुल का लालू प्रसाद यादव ने जायजा भी लिया था। लालू प्रसाद यादव अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं।