{"_id":"c22d9608-8d50-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"lalu-yadav-is-organising-rally-against-nitish-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नीतीश सरकार के ताबूत में अंतिम कील होगी महारैली' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'नीतीश सरकार के ताबूत में अंतिम कील होगी महारैली'
पटना/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 15 Mar 2013 02:44 PM IST
विज्ञापन
एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी दिल्ली रैली को सफल बनाने की जद्दोजहद में लगे हैं तो वहीं राजद अध्यक्ष लालू यादव ने भी पीछे न रहते हुए नीतीश को चेतवानी दे डाली है।
विज्ञापन
लालू यादव ने कहा कि राजद की परिवर्तन महारैली नीतीश सरकार के ताबूत में अंतिम कील साबित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से रैली को एतिहासिक बनाने की अपील की।
विज्ञापन
गांधी मैदान में 15 मई को राष्ट्रीय जनता दल परिवर्तन रैली का आयोजन करने वाला है। इसके चलते एकजुटता दर्शाने और मनोबल बढ़ाने हेतु लालू यादव ने अपने आवास पर पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और विधायकों-सांसदों की बैठक आयोजित की।
विज्ञापन
राजद अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश सरकार से आम लोग परेशान हो चुके हैं और उनके मंत्रियों व विधायकों में भारी रोष व्याप्त है। पूरे बिहार में अराजकता है। स्कूल चल नहीं रहे और सरकार शिक्षकों पर लाठियां चलवा रही है। उन्होंने कहा इस सराकर के अब गिने-चुने दिन ही रह गए हैं।