फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu Yadav daughter Misa Bharti defeat in LS Election, return projects worth crores of rupees

चुनाव हार गईं लालू की बेटी मीसा तो 15 करोड़ की परियोजनाएं लीं वापस

Thu, 13 Jun 2019 08:07 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव द्विवेदी Updated Thu, 13 Jun 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
Lalu Yadav daughter Misa Bharti defeat in LS Election, return projects worth crores of rupees
मीसा भारती (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

लोकसभा चुनाव हारने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी और राज्यसभा सदस्य मीसा भारती ने अपनी सांसद निधि से 15 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की मंजूरी वापस ले ली। बता दें कि हाल में संपन्न लोकसभा चुनावों में मीसा पाटलिपुत्र सीट से चुनाव लड़ी थीं, जिसमें उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। मीसा को भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने हराया था।

विज्ञापन


मीडिया पर आई खबरों के मुताबिक, जुलाई 2016 में राज्यसभा सांसद चुनी गईं मीसा ने अपने कार्यकाल के शुरुआती वर्षों में अपनी सांसद निधि का इस्तेमाल नहीं किया। किसी संसद सदस्य को अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्य करने के लिए सांसद निधि योजना के तहत हर साल पांच करोड़ रुपए आवंटित किए जाते हैं। खबरों के अनुसार, आम चुनावों से पहले मीसा ने पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले पटना के ग्रामीण इलाके में विकास कार्य करने के लिए अपने फंड से राशि दी थी जिसे अब उन्होंने वापस ले लिया है। 
विज्ञापन


बहरहाल, राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि उन्हें इस बारे में पूरी जानकारी नहीं है, इसलिए वे इस मामले में कुछ नहीं कह सकते। वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह ‘टाइगर’ ने एक न्यूज एजेंसी से कहा कि इससे जनता के बीच बहुत गलत संदेश जाता है। किसी विशेष क्षेत्र के लोगों ने आपके लिए वोट किया है या नहीं, इसके आधार पर भेदभाव अलोकतांत्रिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जदयू के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि यह लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है। एक निर्वाचित प्रतिनिधि उन लोगों का भी प्रतिनिधित्व करता है जिनके वोट उसे नहीं मिले। चुनावी हार के कारण परियोजनाओं को वापस लेना उचित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed