{"_id":"559c115a-cdc8-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"lalu-talks-about-nitish-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश कुमार के अहंकार और ढोंग की हार: लालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश कुमार के अहंकार और ढोंग की हार: लालू
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 05 Jun 2013 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के महाराजगंज लोकसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार प्रभुनाथ सिंह की जीत के साथ लालू के तेवर भी तेज हो गए हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने कहा कि, "यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अहंकार और ढोंग की हार है। लालू ने कहा कि नीतीश का अब पतन शुरू हो गया है।"
लालू ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि नीतीश कुमार के पतन की यह तो शुरुआत है।
महाराजगंज की जनता ने बिल्कुल ठीक फैसला लिया है। वह नीतीश के ढोंग को समझ गई है।
प्रभुनाथ के जीत के करीब होने पर उन्होंने कहा कि यह प्रभुनाथ के साथ-साथ, आरजेडी और लालू की भी जीत है।
उल्लेखनीय है कि बिहार में महाराजगंज लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव में नीतीश को बड़ा झटका लगा है। सरकार में शिक्षा मंत्री और जदयू उम्मीदवार प्रशांत कुमार शाही को राजद के प्रभुनाथ सिंह ने 1,37,000 वोटों से हरा दिया।
महाराजगंज सीट राजद के सांसद उमाशंकर सिंह के निधन से खाली हुई थी। इस सीट पर प्रशांत कुमार शाही के खिलाफ प्रभुनाथ सिंह और कांग्रेस के जितेंद्र स्वामी खड़े थे।
विज्ञापन