फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu slams leaders pleaing for rejoing RJD

जब लालू बोले 'मे आई ढूकिन सर'

Sun, 03 Jan 2016 07:45 PM IST
मनीष शांडिल्य/ बीबीसी हिन्दी डॉट कॉम
मनीष शांडिल्य/ बीबीसी हिन्दी डॉट कॉम Updated Sun, 03 Jan 2016 07:45 PM IST
विज्ञापन
Lalu slams leaders pleaing for rejoing RJD

राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद ने उन लोगों को अपने खास अंदाज में आड़े हाथ लिया है, जो हालिया बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उनकी पार्टी को छोड़ कर चले गए थे।

विज्ञापन


मौका था पटना में पार्टी की राज्य परिषद बैठक का जिसमें रामचंद्र पूर्वे को लगातार तीसरी बार बिहार आरजेडी का अध्यक्ष चुना गया। आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने कहा कि चुनावों से ठीक पहले गए लोग फिर से पार्टी में आने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


लालू ने अपने अंदाज में कहा, "हमने आपको एक दिन कहा था कि जो भागा है सब, आउट जो हो गया है, वो कोशिश कर रहा है चारो तरफ से- मे आई ढूकिन सर।"

'आरजेडी छोड़कर जाने वालों को मिले दंड'

Lalu slams leaders pleaing for rejoing RJD

उन्होंने कहा कि जो लोग चुनाव में इधर से उधर भागे, ऐसे लोगों को 'दंड देने की जरूरत' है। उन्होंने अपने विधायकों से कहा कि जो लोग 'मे आई ढूकिन' की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें समझाइए कि बाहर रहो।

हालिया विधानसभा चुनाव आरजेडी ने जेडीयू के साथ मिलकर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा और शानदार कामयाबी दर्ज की।

इतना ही नहीं बिहार में फतह हासिल करने के बाद लालू अब दिल्ली पर नजरे जमा चुके हैं ‌इसके लिए उन्होंने दो सीटों से परिजनों को राज्यसभा में पहुंचाने का मन बना लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed