जब लालू बोले 'मे आई ढूकिन सर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद ने उन लोगों को अपने खास अंदाज में आड़े हाथ लिया है, जो हालिया बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उनकी पार्टी को छोड़ कर चले गए थे।
मौका था पटना में पार्टी की राज्य परिषद बैठक का जिसमें रामचंद्र पूर्वे को लगातार तीसरी बार बिहार आरजेडी का अध्यक्ष चुना गया। आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने कहा कि चुनावों से ठीक पहले गए लोग फिर से पार्टी में आने की कोशिश कर रहे हैं।
लालू ने अपने अंदाज में कहा, "हमने आपको एक दिन कहा था कि जो भागा है सब, आउट जो हो गया है, वो कोशिश कर रहा है चारो तरफ से- मे आई ढूकिन सर।"
'आरजेडी छोड़कर जाने वालों को मिले दंड'
उन्होंने कहा कि जो लोग चुनाव में इधर से उधर भागे, ऐसे लोगों को 'दंड देने की जरूरत' है। उन्होंने अपने विधायकों से कहा कि जो लोग 'मे आई ढूकिन' की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें समझाइए कि बाहर रहो।
हालिया विधानसभा चुनाव आरजेडी ने जेडीयू के साथ मिलकर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा और शानदार कामयाबी दर्ज की।
इतना ही नहीं बिहार में फतह हासिल करने के बाद लालू अब दिल्ली पर नजरे जमा चुके हैं इसके लिए उन्होंने दो सीटों से परिजनों को राज्यसभा में पहुंचाने का मन बना लिया है।