लालू ने कहा, अपराधियों के आगे मिमियाने और गिड़गिड़ाने से नहीं, रौब से चलता है शासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि शासन रौब से चलता है, अपराधियों के आगे मिमियाने और गिड़गिड़ाने से नहीं। बता दें कि उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने अपराधियों से आग्रह किया था कि पितृपक्ष के दौरान किसी वारदात को अंजाम न दें। इसी को लेकर लालू प्रसाद ने टि्वटर के माध्यम से तंज कसा।
लालू ने ट्वीट कर कहा 'हाथ-गोड़ कुछउ जोड़, अपराधियों के चरण धोकर उनका चरणामृत भी पी लो... अरे शर्म करो... क्रिमिनल्स के आगे मिमियाने और गिड़गिड़ाने से नहीं, शासन रौब से चलता है।’ चारा घोटाला मामले में जेल में बंद लालू इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि दोनों लोग चोर दरवाजे से सत्ता में आए हैं इसीलिए दोनों में नैतिक बल और आत्मविश्वास की कमी है। उन्होंने आगे लिखा, 'तोहार लोगन के इकबाल खत्म बा... चोर दरवाजे से राज-काज में घुसल है ना, सो दुनो में नैतिक बल अउर आत्मविश्वास की कमी रहल।'
हाथ-गोड़ कुछउ जोड़, अपराधियों के चरण धोकर उनका चरणामृत भी पी लों...अरे शर्म करों...
क्रिमिनल्स के आगे मिमियाने और गिड़गिड़ाने से नहीं, शासन रौब से चलता है।
तोहार लोगन के इक़बाल ख़त्म बा...चोर दरवाज़े से राज-काज में घुसल है ना, सो दुनो में नैतिक बल अउर आत्मविश्वास की कमी रहल.. pic.twitter.com/YEPbhYwr6nविज्ञापन विज्ञापन— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) September 25, 2018
बता दें कि बीती 23 सितंबर को गया में पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करते हुए अपराधियों से आग्रह किया था कि पितृपक्ष के दौरान किसी आपराधिक वारदात को अंजाम न दें। पटना स्थित टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर में आज आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे सुशील ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की और तुरंत वहां से रवाना हो गए।
पीएम की भाषा में लालू ने किया था पीएम से सवाल
इससे पहले लालू ने बीती 21 सितंबर को ट्वीट कर कहा था, 'मित्रों, राफेल सौदे के घालमेल और तालमेल की सही जानकारी 125 करोड़ देशवासियों को मिलनी चाहिए कि नहीं? मिलनी चाहिए की नहीं? अगर पूंजीपति मिलनसार प्रधानमंत्री गुनाहगार व भागीदार नहीं है और ईमानदार चौकीदार हैं तो सच बताने में डर काहे का??'
मित्रों, राफ़ेल सौदे के घालमेल और तालमेल की सही जानकारी 125 करोड़ देशवासियों को मिलनी चाहिए कि नहीं? मिलनी चाहिए की नहीं?
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) September 21, 2018
अगर पूँजीपति मिलनसार प्रधानमंत्री गुनाहगार व भागीदार नहीं है और ईमानदार चौकीदार है तो सच बताने में डर काहे का??#ModiRafaleLiesExposed
वहीं, कल फिर लालू प्रसाद ने राफेल सौदे को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ ट्वीट किया था -
जहाजवा ही चुरा कर खाने लग गए वो भी लड़ाकू....ऊ भी मिसाइल से लैस
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) September 24, 2018
गजबे बा....