{"_id":"59edeb524f1c1b8d698b7322","slug":"lalu-rally-against-central-govt-demonetisation-decision-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी की वर्षगांठ पर हुंकार भरेंगे लालू, पूरे बिहार में करेंगे रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी की वर्षगांठ पर हुंकार भरेंगे लालू, पूरे बिहार में करेंगे रैली
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
Updated Mon, 23 Oct 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : Self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी की पहली वर्षगांठ पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव केंद्र सरकार की गलत नीतियों और नोटबंदी के विरोध में पूरे बिहार में रैली करेंगे। सोमवार को छपरा के डोरीगंज प्रस्थान करने से पहले उन्होंने कहा कि राजद अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटेगा।
विज्ञापन
राजद ने निर्णय लिया है कि नोटबंदी के खिलाफ न केवल एक विशाल रैली का आयोजन होगा, बल्कि लोगों को याद दिलाया जाएगा कि नोटबंदी के कारण देश को क्या-क्या नुकसान हुआ।
विज्ञापन
लालू ने कहा कि 8 नवंबर 2016 को केंद्र की सरकार ने नोटबंदी का काला आदेश लागू कर देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया। पूरे देश में नोटबंदी के कारण किसान, मजदूर, छात्र, युवा, संगठित-असंगठित क्षेत्र के कामगारों और घरेलू महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को अपना काम धंधा छोड़कर नोट बदलवाने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ा। कई लोगों की तो लाइन में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पढ़ें- केंद्र और राज्य सरकार पर लालू का हमला, बोले- लड़ूंगा सीधी लड़ाई
उन्होंने कहा कि देश का उद्योग-धंधा तहस-नहस हो गया। हजारों कामगारों को नौकरी छोड़कर घर लौटना पड़ा। लालू ने कहा कि नोटबंदी के कारण घरेलू सकल उत्पाद का औसत गिर गया।
महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। गरीब, किसान, मजदूर बेहाल हैं। दूसरी तरफ अडानी, अंबानी और उनके जैसे पूंजीपतियों का भाजपा ने कालेधन को सफेद किया। नोट बदल कर कालेधन को सफेद कर बैंकों में जमा किए गए।
इससे पहले लालू प्रसाद ने 27 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में भाजपा भगाओ और देश बचाओ रैली का आयोजन किया था, जिसमें पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी, कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत कई लोगों ने हिस्सा लिया था।