Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   `lalu-prasad-yadav-siwan-court-appearance-model-code-conduct-case`

बिहार: लाउडस्पीकर के इस्तेमाल ने बढ़ाई थी मुश्किल, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट जाएंगे लालू यादव

Thu, 05 Nov 2026 09:42 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Thu, 05 Nov 2026 09:42 PM IST
सार

राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव सीवान पहुंच गए हैं। शुक्रवार को वे वर्ष 2011 के विधानसभा चुनाव के दौरान लाउडस्पीकर के इस्तेमाल से जुड़े आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के पुराने मामले में सीवान कोर्ट में पेश होंगे।

विज्ञापन
`lalu-prasad-yadav-siwan-court-appearance-model-code-conduct-case`
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सीवान पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव गुरुवार को सीवान पहुंचे। उनके आगमन को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा रही। सीवान पहुंचने के बाद वे पचरूखी स्थित उमेद पैलेस में ठहरे हैं। शुक्रवार को वे आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े एक पुराने मामले में सीवान कोर्ट में पेश होंगे।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला वर्ष 2011 के विधानसभा चुनाव से जुड़ा है। उस समय दरौंदा विधानसभा क्षेत्र से परमेश्वर सिंह चुनाव लड़ रहे थे। उनके चुनाव प्रचार के सिलसिले में लालू प्रसाद यादव क्षेत्र में पहुंचे थे। इसी दौरान लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झारखंड में दिल दहला देने वाली वारदात: गोड्डा में 12 साल की बच्ची की निर्मम हत्या, घर के बाहर मिला सिर कटा शव

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मामले में शुक्रवार को लालू प्रसाद यादव की सीवान न्यायालय में पेशी होनी है। उनकी पेशी एडीजे-1 की अदालत में होगी। कोर्ट में पेशी से पहले उन्होंने पचरूखी स्थित उमेद पैलेस में रात्रि विश्राम किया। अब सबकी नजरें शुक्रवार को होने वाली अदालती कार्रवाई पर टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed