फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu prasad yadav picture comes out after long time, meet with daughter and his family in RIMS

काफी दिनों बाद जेल से आई लालू की तस्वीर, खिड़की से झांकते हुए आए नजर

Sun, 14 Jul 2019 09:50 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 14 Jul 2019 09:50 AM IST
विज्ञापन
Lalu prasad yadav picture comes out after long time, meet with daughter and his family in RIMS
खिड़की से झांकते लालू प्रसाद यादव - फोटो : Social Media

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले मामले में जेल की सजा काट रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण वह काफी समय से रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में इलाज करा रहे हैं। शनिवार को उनसे अस्पताल में बेटी धन्नो, समधी जितेंद्र यादव, दामाद चिरंजीवी और दो नातिन मिलने के लिए पहुंची। उनकी काफी समय बाद एक तस्वीर सामने आई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

विज्ञापन

काफी समय बाद आई लालू की तस्वीर 

रिम्स में भर्ती लालू दब काफी समय बाद खिड़की पर नजर आए तो कार्यकर्ता उत्साहित हो गए और उन्होंने उनका अभिवादन किया। लालू ने हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। लालू को देखकर वहां मौजूद मीडियाकर्मी भी उनकी तस्वीर लेने लगे। लालू ने हालांकि मीडिया को फोटो लेने से मना किया। जब मीडियाकर्मी नहीं माने तो लालू ने अपनी खिड़की को बंद कर दिया। 

विज्ञापन

रघुवंश प्रसाद सिंह से नहीं हुई लालू की मुलाकात

राजद के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह लालू से मिलने के लिए रिम्स पहुंचे थे। मगर जेल मैनुएल के अनुसार हफ्ते में केवल तीन लोग कैदी से मिल सकते हैं। इस कारण लालू ने अपने परिवार को तरजीह दी और बेटे-दामाद और समधी से मुलाकात की। सिंह को बिना मुलाकात के ही वापस जाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

खिचड़ी और बैगन का चोखा खाने की जताई इच्छा

लालू यादन खाने-पीने के शौकीन हैं। मगर उन्हें कई तरह की बिमारियों ने घेर रखा है इसी वजह से डॉक्टर उनका खाना तय करते हैं। शनिवार को लालू ने बैगन का चोखा और खिचड़ी खाने की फरमाइश की।

देवघर कोषागार मामले में मिली जमानत

शुक्रवार को झारखंड उच्च न्यायालय ने चारा घोटाले के एक मामले में लालू को जमानत दे दी है। उन्हें देवघर कोषागार मामले में जमानत मिली है। हालांकि उन्हें चाईबासा-दुमका कोषागार मामले में जमानत नहीं मिली है। अब इस मामले में मिली जमानत को आधार बनाकर उनके वकील चाईबासा-दुमका कोषागार में जमानत की याचिका दायर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed