{"_id":"5a05d75b4f1c1bd8538bc336","slug":"lalu-prasad-yadav-hints-tejashwi-yadav-may-lead-rjd-in-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू ने दिए संकेत, अगले चुनाव में तेजस्वी के हाथ में हो सकती है राजद की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालू ने दिए संकेत, अगले चुनाव में तेजस्वी के हाथ में हो सकती है राजद की कमान
एजेंसी/ पटना
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने संकेत दिए हैं कि अगले बिहार विधानसभा चुनाव में उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव पार्टी का चेहरा हो सकते हैं। जब पत्रकारों ने लालू से राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने अपने बेटे के नेतृत्व के गुण की तारीफ की। पूर्वे ने कहा था कि पार्टी अगली सरकार तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बनाएगी।
लालू प्रसाद यादव ने कहा, "भाषण की कला और नेतृत्व के गुण में तेजस्वी हम सबसे काफी आगे हैं। मैं यह सिर्फ इसलिए नहीं कह रहा हूं क्योंकि वह मेरा बेटा है।" तेजस्वी यादव ने बृहस्पतिवार को ही अपना 28वां जन्मदिन मनाया है और वे राजद, जेडीयू और कांग्रेस की महागठबंधन सरकार में बिहार के उप-मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।
उधर राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह कह चुके हैं कि मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी का मुद्दा अभी महत्वपूर्ण नहीं है और चुनाव के वक्त ही अच्छे नेतृत्व को उभरने का मौका दिया जाना चाहिए।