{"_id":"59e208dd4f1c1baf678b5b9b","slug":"lalu-prasad-has-accused-the-prime-minister-of-fooling-the-people-of-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू बोले-मोदी बिहार के लोगों को फिर मूर्ख बना रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालू बोले-मोदी बिहार के लोगों को फिर मूर्ख बना रहे हैं
ब्यूरो / अमर उजाला, पटना
Updated Sat, 14 Oct 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री पर एक बार फिर बिहार के लोगों को मूर्ख बनाने का आरोप लगाया है।
दिल्ली से पटना लौटने पर पत्रकारों से बात करते हुए लालू ने कहा कि मोदी बिहार के लोगों को मूर्ख बना कर चले गए। देश के तमाम विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति ये कर नहीं पा रहे हैं और दस अंतरराष्ट्रीय स्तर के विश्वविद्यालय बनाने की बात कर रहे हैं।
लालू ने कहा कि सब जुमला है। बाढ़ राहत के लिए जो पांच सौ करोड़ दिया था, वो आया अब तक। नीतीश को शर्म आनी चाहिए। नीतीश और मोदी दोनों ने बिहार के छात्रों के साथ धोखा किया है।
विज्ञापन
सभी विश्वविद्यालयों की स्थिति खराब है, कहीं शिक्षक नहीं हैं। समारोह में शामिल नहीं होने के सवाल पर लालू ने कहा कि उन्हें न्योता नहीं मिला था और अगर मिलता भी तो वो मोदी के बगल में बैठने नहीं जाते।