फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   lalu nitish friendship can bring back jangalraj in bihar: amit shah

'लालू-नीतीश की दोस्ती से फिर आएगा जंगलराज'

Thu, 16 Jul 2015 04:21 PM IST
Updated Thu, 16 Jul 2015 04:21 PM IST
विज्ञापन
lalu nitish friendship can bring back jangalraj in bihar: amit shah

लालू नीतीश की दोस्ती बिहार को फिर जंगलराज की ओर ले जाएगी। ये लोग किसी के सगे नहीं हैं इन्होंने महादलित मांझी को धोखा दिया, वयोवृद्ध नेता जार्ज फर्नांडीस को भी इन्होंने नहीं बख्शा।

विज्ञापन


लालू ने महापुरुषों की धरती बिहार को बदनाम करने का काम किया है। इसलिए इन लोगों को सत्ता से दूर रखने में ही बिहार की भलाई है। कुछ इसी अंदाज में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने लालू-नीतीश के गढ़ में ही उन्हें चुनौती देते हुए रैली के साथ विधानसभा चुनावों का शंखनाद कर दिया।
विज्ञापन


पटना में रैली के साथ ही अमित शाह ने 100 के करीब हाइटेक रथों के जरिए एनडीए गठबंधन का प्रचार अभियान शुरू कर दिया। विशाल एनसीडी से लैस ये हाइटेक रथ गांव-गांव जाकर बिहार में केन्द्र की एनडीए सरकार का प्रचार करने के अलावा लालू और नीतीश की पुरानी वीडियो के जरिए उनकी पोल भी खोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालू ने महान लोगों की धरती बिहार को किया बदनाम

lalu nitish friendship can bring back jangalraj in bihar: amit shah

वहीं पटना में रैली के दौरान अमित शाह ने लालू-नीतीश के महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि लालू यादव ने 15 साल के राज में बिहार को पीछे ले जाने का काम किया।

उन्होंने पूरे प्रदेश की जनता को जात पात में बांट दिया और बिहार को जंगलराज बना दिया। पूर्व में हमारी एनडीए की सरकार ही बिहार को तरक्‍की के रास्ते पर ले गई थी लेकिन नीतीश हमारा साथ छोड़कर लालू से जा मिले। उसी लालू से जिन्होंने महापुरुषों की धरती बिहार को बदनाम किया।

अगर आप जंगलराज नहीं चाहते तो 185 सीटों के साथ एनडीए की सरकार बनाइए। बिहार की हर समस्या का समाधान विकास में ही है और वो विकास भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए ही इस राज्य को दे सकता है।

260 हाइटेक रथ करेंगे गांव-गांव में प्रचार

lalu nitish friendship can bring back jangalraj in bihar: amit shah

शाह ने कहा भाजपा जात पात में विश्‍वास नहीं रखती उसका एकमात्र एजेंडा विकास का है आगामी 25 जुलाई को प्रधानमंत्री खुद यहां आकर प्रदेश की जनता के सामने विकास का नक्‍शा रखेंगे। जिसके बाद जनता को तय करना है कि विकास की राह को वोट देना है या बिहार को लूटने वालों को।

उन्होंने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर लालू नीतीश साथ आकर बिहार में फिर सरकार बनाते हैं तो यहां फिर जंगलराज कायम हो जाएगा। इसलिए जरूरी है कि बिहार में प्रधानमंत्री मोदी की विकास परख सरकार हो।

अगर यहां एनडीए की सरकार आती है तो शिक्षा और स्वास्‍थ्य दोनों क्षेत्रों में बेहतर काम होगा। बीजेपी बिहार का गौरव दोबारा लौटाएगी।

अमित शाह ने 100 चुनावी रथों को जारी करते हुए कहा की ये रथ प्रदेशभर में घूम घूमकर प्रधानमंत्री मोदी के विकास के एजेंडे से जनता को रूबरू करवाएंगे। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में रथों की संख्या बढ़ाकर 260 की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed