फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   lalu and jagdish sharma parliament membership cancelled

लालू, जगदीश शर्मा की संसद की कुर्सी गई

Tue, 22 Oct 2013 12:50 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 22 Oct 2013 12:50 PM IST
विज्ञापन
lalu and jagdish sharma parliament membership cancelled
राष्ट्रीय जनता दल के सांसद लालू प्रसाद यादव और जनता दल यूनाइटेड के सांसद जगदीश शर्मा की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन


चारा घोटाले मामले में जेल में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को लोकसभा ने अयोग्य करार दिया है।

इस घोटाले के अन्य दोषी जनता दल यूनाइटेड के सांसद जगदीश शर्मा की सदस्यता भी खत्म कर दी गई है।

रांची की विशेष अदालत ने चारा घोटाले के मामले में लालू को पांच साल की सजा सुनाई थी। जगदीश शर्मा को चार साल जेल की सजा सुनाई गई थी।

लालू प्रसाद और अन्य 44 अन्य लोगों को चाइबासा कोषागार से 90 के दशक में 37.7 करोड़ रुपए निकालने के मामले में अभियुक्त बनाया गया था।

चाइबासा तब अविभाजित बिहार का हिस्सा था। चाइबासा कोषागार से कथित फर्जी बिल देकर 37.7 करोड़ रुपए निकालने का ये मामला जब सामने आया।

इस मामले में शिवानंद तिवारी, सरयू रॉय, राजीव रंजन सिंह और रविशंकर प्रसाद ने पटना हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी। पटना हाईकोर्ट ने 11 मार्च 1996 को 950 करोड़ रुपए के कथित चारा घोटाले के मामलों की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed