फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalan Singh tweet on Nitish Kumar, JDU, BJP, Bihar Politics

क्या केंद्र में जाएंगे नीतीश?: ललन सिंह ने ट्वीट कर बढ़ाया सस्पेंस, वीडियो भी किया साझा

Sun, 03 Apr 2022 02:50 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 03 Apr 2022 02:50 PM IST
सार

ललन सिंह ने शनिवार देर रात ट्वीट कर कहा कि 'कहीं भी ऐसा नेता सदाबहार नहीं मिलेगा,नीतीश कुमार के जैसा जांनिसार नहीं मिलेगा'।

विज्ञापन
Lalan Singh tweet on Nitish Kumar, JDU, BJP, Bihar Politics
नीतीश कुमार और ललन सिंह - फोटो : Amar ujala

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के केंद्र में जाने की अटकलों के बीच जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने दो ट्वीट कर सस्पेंस को और बढ़ा दिया। ललन सिंह ने शनिवार देर रात ट्वीट कर कहा कि 'कहीं भी ऐसा नेता सदाबहार नहीं मिलेगा,नीतीश कुमार के जैसा जांनिसार नहीं मिलेगा'। उन्होंने  एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि "छूट गया जो हाथ से तो पतवार नहीं मिलेगा, नीतीश कुमार के जैसा जांनिसार नहीं मिलेगा।"

विज्ञापन


ललन सिंह के ट्वीट ने बढ़ाया सस्पेंस
ललन सिंह के ट्वीट से अब यह साफ नहीं हो पा रहा है कि आखिर वे क्या कहना चाह रहे हैं। हालांकि कुछ जगह उन्होंने नीतीश के दिल्ली जाने को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि नीतीश कुमार पूरे देश में लोकप्रिय हैं। अन्य राज्यों के लोग भी उनकी कार्यशैली की सराहना कर रहे हैं। ललन सिंह ने कहा कि यह नीतीश कुमार की लोकप्रियता ही है कि मणिपुर जैसे पूर्वोत्तर राज्य की विधानसभा में भी जदयू ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। ललन सिंह ने अपने ट्वीट में लोगों को चैत्र नवरात्रि और रमजान की बधाई दी है।
विज्ञापन


पहला वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा वीडियो


बीते बुधवार से चल रही अटकलें
बीते बुधवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार की अपनी लंबे राजनीतिक जीवन में एक बार भी राज्यसभा न जाने के जिक्र ने राज्य के सियासी तापमान को गर्म कर दिया था। सियासी गलियारे में इसे नीतीश के बिहार की सियासत से मन भरने के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि राज्य की सत्ता में बदलाव को लेकर भाजपा और जदयू के बीच अब तक कोई बातचीत नहीं हुई है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि नीतीश ने इस आशय का जिक्र पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में किया था। पार्टी के समक्ष उन्होंने इस संबंध में अब तक कुछ नहीं कहा है। अगर नीतीश भाजपा के समक्ष इस आशय की इच्छा व्यक्त करेंगे, तब राज्य की सियासत में बदलाव के लिए संभावित फार्मूले पर बातचीत होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed