फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   woman died who kept Kalash on chest during navratri Durga Puja Supaul Bihar news

बिहार: नौ दिन तक छाती पर कलश रखकर की मां दुर्गा की आराधना, नवरात्र खत्म होते ही महिला की मौत

Wed, 21 Oct 2026 06:35 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कोसी ब्यूरो Updated Wed, 21 Oct 2026 06:35 PM IST
सार

सीने में दर्द की शिकायत पर परिजन महिला को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने डिहाइड्रेशन और हृदय संबंधी समस्या की वजह से मौत की आशंका जताई। महिला की रात में भी भी तबीयत बिगड़ी थी। लेकिन कुछ देर में सुधार हो गया था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
woman died who kept Kalash on chest during navratri Durga Puja Supaul Bihar news
अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में नवरात्र के दौरान नौ दिनों तक छाती पर कलश रखकर माता की आराधना करने वाली 35 वर्षीय महिला की बुधवार सुबह मौत हो गई। मंगलवार को नवरात्र संपन्न होने के बाद महिला मंदिर परिसर से अपने घर लौटी थी। रात में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन


बुधवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद परिजन उसे त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या चार निवासी वीरेंद्र यादव की पत्नी सचिता देवी (35) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

रात में भी बिगड़ी थी तबीयत, कुछ देर बाद हुआ सुधार
परिजनों के अनुसार, सचिता देवी नवरात्र के पहले दिन से ही दुर्गा मंदिर परिसर में छाती पर कलश रखकर माता की आराधना कर रही थीं। नौ दिनों की पूजा संपन्न होने के बाद मंगलवार को वह घर लौटी थीं। उसी रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। कुछ देर बाद उन्हें थोड़ी राहत मिली, लेकिन बुधवार सुबह फिर सीने में दर्द होने की शिकायत हुई। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: किसने फैलाई बच्चा चोरी की अफवाह? गांव वालों ने दो युवकों को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा

डिहाइड्रेशन और हृदय संबंधी समस्या की आशंका
मौत के संभावित कारणों को लेकर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. उमेश कुमार मंडल ने बताया कि बुधवार सुबह महिला को अस्पताल लाया गया था। परिजनों ने सीने में दर्द होने की शिकायत बताई थी। उन्होंने कहा कि डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) और हृदय संबंधी बीमारी भी मौत के संभावित कारण हो सकते हैं। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

महिला की अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। नौ दिनों तक धार्मिक अनुष्ठान करने के बाद महिला की मौत की घटना से इलाके में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed