फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vandalism at Saharsa Private Hospital After Youth's Death Family Alleges Lack of Oxygen Bihar today news

Bihar News: निजी अस्पताल में युवक की मौत पर बवाल, परिजनों ने की तोड़फोड़; समय पर ऑक्सीजन न मिलने का आरोप

Wed, 03 Jun 2026 06:19 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Wed, 03 Jun 2026 06:19 PM IST
सार

सहरसा के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। लापरवाही और समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Vandalism at Saharsa Private Hospital After Youth's Death Family Alleges Lack of Oxygen Bihar today news
मृतक युवक का फाइल फोटो।

विस्तार

बिहार के सहरसा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां सदर थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। मृतक की पहचान महिषी थाना क्षेत्र निवासी संतोष झा के 30 वर्षीय पुत्र बालकृष्ण झा उर्फ सोनू कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन की घोर लापरवाही और समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण युवक की जान गई। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में करीब तीन घंटे तक कामकाज पूरी तरह ठप कर दिया और जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन

28 मई को सड़क हादसे में हुआ था घायल
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, मृतक सोनू कुमार तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और फिलहाल बेरोजगार था। बीते 28 मई को वह बनगांव थाना क्षेत्र में बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में उसे सहरसा शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था। बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप
सोनू की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण उग्र हो गए। परिजनों का सीधा आरोप है कि डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की घोर लापरवाही के कारण सोनू की जान गई। उनका कहना है कि ऑक्सीजन मशीन बंद हो गई थी। यदि उसे समय पर ऑक्सीजन मिल जाती, तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। इस बात से गुस्साए लोगों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया, जिससे अस्पताल की सामान्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गईं।



ये भी पढ़ें- Bihar : एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत; जेसीबी से खोदे गड्ढे में सात बच्चे डूबे, बाकी दो को बचाने की कोशिश

दोपहर 3 बजे शुरू हुई तोड़फोड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही सहरसा सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, परिजनों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और दोपहर करीब 3 बजे उन्होंने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। अस्पताल में अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस बल स्थिति को नियंत्रित करने और मामले की निष्पक्ष जांच में जुटा हुआ है। सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed