फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Supaul: Neeraj Kumar Bablu reacts on Rahul Gandhi caste census statement Tejashwi Yadav DK Boss Tax statement

Bihar: राहुल गांधी के जाति जनगणना पर सवाल उठाने पर भड़के PHED मंत्री, डीके बॉस पर बोले- तेजस्वी फैला रहे अफवाह

Mon, 20 Jan 2025 09:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 20 Jan 2025 09:02 PM IST
सार

Bihar Politics: राज्य के पीएचईडी मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परजीवी पार्टी है, बिना किसी सहारे के नहीं चल सकती है। आगे कहा कि तेजस्वी को पता है कि बिहार में कैसे-कैसे टैक्स वसूला जाता था।
 

विज्ञापन
Supaul: Neeraj Kumar Bablu reacts on Rahul Gandhi caste census statement Tejashwi Yadav DK Boss Tax statement
पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार बबलू तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जाति जनगणना पर सवाल उठाने वाले बयान पर राज्य के पीएचईडी मंत्री सह भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी को देश और बिहार के विषय में कुछ पता नहीं है। वास्तव में तब बिहार में महागठबंधन की ही सरकार थी, जब जाति जनगणना हुई। एनडीए ने भी इसका समर्थन किया था। जनगणना के परिणाम भी उनकी सरकार में ही सामने आए। लेकिन उन्हें यहां की सरजमीन, किसान और फसलों का नहीं पता है। कभी राहुल गांधी आलू से सोना निकालते हैं तो कभी जलेबी की फैक्ट्री लगाते हैं। गौरतलब है कि हालांकि आलू से सोना निकालने का बयान पीएम नरेंद्र मोदी का है, जिसका जिक्र कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुजरात के पाटन की चुनावी रैली में किया था। लेकिन सोशल मीडिया पर इसका कुछ हिस्सा काट-छांट कर वायरल कर दिया गया था।

विज्ञापन

 

Supaul: Neeraj Kumar Bablu reacts on Rahul Gandhi caste census statement Tejashwi Yadav DK Boss Tax statement
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस - फोटो : X / @RahulGandhi

दरअसल, कांग्रेस नेता गांधी ने कहा था कि आलू के किसानों को कहा कि ऐसी मशीन लगाउंगा कि इस साइड से आलू घुसेगा उस साइड से सोना निकलेगा। इस साइड से आलू डालो, उस साइड से सोना निकालो। इतना पैसा बनेगा कि आपको पता नहीं होगा कि क्या करना है पैसे का। ये मेरे शब्द नहीं हैं, नरेंद्र मोदी जी के शब्द हैं।
 
भाजपा नेता बबलू ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग देश को लूटने वाले हैं और लूट कर विदेशों में धन अर्जित करने वाले लोग हैं। ये लोग हमेशा तिकड़म लगाते रहते हैं कि कैसे देश को लूटें। पूरा विपक्ष आम आवाम को मूर्ख बना कर अपनी राजनीति चलाना चाहता है। लेकिन देश और बिहार की जनता समझदार है, इनके बहकावे में नहीं आने वाली है। मंत्री ने कहा कि बिहार में कांग्रेस का पहले से ही सफाया हो चुका है। यह एक परजीवी पार्टी है। बिना किसी के सहारे के नहीं चल सकती है। राहुल गांधी बिहार में पार्टी के लिए जमीन तलाशने आए थे, लेकिन उन्हें बिहार के बारे में कोई जानकारी ही नहीं है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Supaul: Neeraj Kumar Bablu reacts on Rahul Gandhi caste census statement Tejashwi Yadav DK Boss Tax statement
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। - फोटो : सोशल मीडिया।

‘तेजस्वी को टैक्स वसूली का पूरा अनुभव, इसलिए फैलाते हैं अफवाह’
पीएचईडी मंत्री ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के डीके टैक्स वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को टैक्स वसूली का पूरा अनुभव है। उन्हें पता है कि जब वह सरकार में थे तो किस-किस तरह का टैक्स वसूला जाता था। डिप्टी सीएम रहते हुए उन्होंने अपने पास पांच-पांच विभाग दबा कर रखे थे, लेकिन तब उनकी जुबान नहीं खुलती थी। अब डीके टैक्स और पीके टैक्स जैसी अफवाह फैला कर भ्रम की राजनीति करना चाहते हैं। सत्ता से बाहर आने के बाद उन्हें तरह-तरह का टैक्स नजर आ रहा है। लेकिन सरकार में रहते हुए कुछ नहीं बोला। जनता इस बात को समझती है और किसी बहकावे में नहीं आने वाली है। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बिहार में तेजी से विकास कार्यों में जुटी है और इन अफवाहों से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed