फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   satta ka sangram debate over problems of singheshwar assembly madhepura bihar election 2025

Satta ka Sangram: सिंहेश्वर विधानसभा की समस्याओं पर गरमाई बहस, सत्ता का संग्राम कार्यक्रम में हुई तीखी बहस

Fri, 29 Aug 2025 09:33 AM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सिंहेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सिंहेश्वर Published by: कोसी ब्यूरो Updated Fri, 29 Aug 2025 09:33 AM IST
सार

राजद विधायक चंद्रहास चौपाल ने अपनी उपलब्धियां गिनाईं और सरकार पर सौतेले व्यवहार का आरोप लगाया। भाजपा नेता विनोद सरदार ने विधायक की कार्यशैली पर सवाल उठाए, जबकि राजद नेता डॉ. कुंदन सुमन ने स्वास्थ्य व्यवस्था की खामियों को उजागर किया।

विज्ञापन
satta ka sangram debate over problems of singheshwar assembly madhepura bihar election 2025
सत्ता का संग्राम कार्यक्रम में शामिल विधायक एवं अन्य

विस्तार

अमर उजाला की ओर से गुरुवार को ऑनलाइन मोड में आयोजित “सत्ता का संग्राम” कार्यक्रम में सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में राजद विधायक चंद्रहास चौपाल, भाजपा नेता विनोद सरदार, राजद नेता डॉ. कुंदन सुमन, जन सुराज पार्टी के नेता प्रिंस पुटू और राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता भारती शामिल हुए। चर्चा के दौरान सिंहेश्वर मेन मार्केट में जाम की समस्या और एनएच-106 की महज 15 फीट चौड़ाई प्रमुख मुद्दा बनकर सामने आया।
विज्ञापन


विधायक ने गिनाईं उपलब्धियां, लगाया भेदभाव का आरोप

राजद विधायक चंद्रहास चौपाल ने कहा कि कोरोना और फंड कटौती के बावजूद उन्होंने 70 से अधिक पुल-पुलिया और कई सड़कों का निर्माण कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद विधायक होने की वजह से सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।
विज्ञापन


सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर विपक्ष का हमला

भाजपा नेता विनोद सरदार ने विधायक को घेरते हुए कहा कि क्षेत्र की सैकड़ों सड़कें जर्जर हैं और चार साल तक विधायक क्षेत्र से नदारद रहे। वहीं, राजद नेता डॉ. कुंदन सुमन ने जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी है। मशीनों का रखरखाव भी सही ढंग से नहीं हो पाता और मेन पावर की भारी कमी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. सुमन ने बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सर्जन को पीएचसी में भेज दिया जाता है जहां ऑपरेशन नहीं होते, और एनेस्थीसिया के डॉक्टर से हड्डी का इलाज करवाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि यदि उनकी सरकार बनेगी तो स्वास्थ्य विभाग की समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाएगा।


पढ़ें; महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सीमा पांडेय ने दिया इस्तीफा, संगठन में उपेक्षा का आरोप लगाया


तेजस्वी सरकार के काम की तारीफ

राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता भारती ने विधायक के काम को सराहा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के 17 महीने के कार्यकाल में लाखों युवाओं को नौकरी मिली और अस्पताल की व्यवस्था में सुधार हुआ था, लेकिन अब हालात फिर बिगड़ गए हैं। जन सुराज पार्टी के प्रिंस पुटू ने सड़क, पुल और शिक्षा की बदहाली का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कुमारखंड के लोग आज भी बांस की चचरी पुल से नदी पार करने को मजबूर हैं। इस पर विधायक चंद्रहास चौपाल भड़क गए और जन सुराज पार्टी को वोटकटवा करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed