{"_id":"674b263ae02953c1610fe8f9","slug":"saharsa-violence-in-pacs-election-rjd-minority-district-president-tanjim-ahmed-and-nine-others-arrested-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: राजद अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष तंजीम अहमद सहित नौ गिरफ्तार, पैक्स चुनाव में उपद्रव मचाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: राजद अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष तंजीम अहमद सहित नौ गिरफ्तार, पैक्स चुनाव में उपद्रव मचाने का आरोप
Sat, 30 Nov 2024 08:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 30 Nov 2024 08:20 PM IST
सार
Saharsa News: सहरसा में पैक्स चुनाव में उपद्रव मचाने के आरोप में राजद अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष तंजीम अहमद सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों पर उपद्रव मचाने, पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहरसा जिले के महिषी थानाक्षेत्र के जलई ओपी में शुक्रवार को हुए पैक्स चुनाव 2024 के दौरान मतदान केंद्र पर उपद्रव करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में राजद के अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी तंजीम अहमद भी शामिल हैं।
विज्ञापन
फर्जी वोट डालने की कोशिश
सदर एसडीपीओ आलोक कुमार के अनुसार, महिषी प्रखंड के मनोवर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय बूथ-10 (ग) पर एक महिला फर्जी वोटर के रूप में वोट डालने की कोशिश कर रही थी। जब मतदान कर्मियों ने उसे पहचान कर रोक दिया और केंद्र से बाहर जाने का निर्देश दिया। कुछ समय बाद तंजीम अहमद दोबारा उस महिला को लेकर आए और मतदान कर्मियों पर दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
हंगामे और हिंसा की शुरुआत
महिला को वापस भेजने के बाद तंजीम अहमद अपने समर्थकों के साथ बूथ के पास हंगामा करने लगे। इसी दौरान एक अन्य पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी सलाद्दीन भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। फिर दोनों गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गई। स्थिति को बिगड़ता देख मतदान केंद्र पर मौजूद दंडाधिकारी और पुलिस बल ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की।
विज्ञापन
पुलिस के साथ अभद्रता
उपद्रवियों ने पुलिस कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और एक पुलिसकर्मी का मोबाइल फोन छीनकर उसे जमीन पर फेंक दिया। इसके अलावा जलई ओपी के सरकारी वाहन का शीशा तोड़कर उसे नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नौ उपद्रवियों को गिरफ्तार किया और एक कार को जब्त कर लिया।
गिरफ्तार व्यक्तियों की सूची
गिरफ्तार किए गए लोगों में तंजीम अहमद, सलाद्दीन, कयाम अख्तर, आफताब आलम, आफताब, मोहम्मद हनजला, तौकीर अहमद, फरहत रहमानी और साकरा शामिल हैं। इस मामले में महिषी थाने में इन सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों पर उपद्रव मचाने, पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।
पुलिस की सख्ती और आगे की कार्रवाई
एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि चुनाव के दौरान शांति भंग करने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है और अन्य संदिग्धों की पहचान के प्रयास जारी हैं।