फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Saharsa: Notorious criminal with bounty of 1 lakh arrested, police had caught his accomplice with AK-47 before

Bihar News: सहरसा से एक लाख का इनामी कुख्यात गिरफ्तार, इससे पहले पुलिस ने AK-47 के साथ पकड़ा था इसका साथी

Wed, 31 Jul 2024 07:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 31 Jul 2024 07:10 PM IST
सार

Saharsa News: सहरसा से एक लाख के इनामी कुख्यात को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो पहले पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। हालांकि उस समय इसके एक साथी को प्रतिबंधित हथियार एके-47 के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था।

विज्ञापन
Saharsa: Notorious criminal with bounty of 1 lakh arrested, police had caught his accomplice with AK-47 before
इनामी कुख्यात साधु यादव तथा पूर्व में पकड़ा गया आरोपी सुभाष यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले के एक लाख के इनामी महिषी थाना क्षेत्र के धनौजा निवासी कुख्यात अपराधी साधु यादव को गांव के बगल रकथी से जिला आसूचना इकाई ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी पर पुलिस द्वारा एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ में जुटी है। गौरतलब है कि कनारिया थाना और चिरैया थाना पुलिस ने इसके एक सहयोगी को बीते मई महीने की 12 तारीख को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार अपराधी साधु यादव पुलिस पर फायरिंग कर भागने में कामयाब हो गया था, जिसके बाद एसटीएफ भी इसके पीछे लगी थी।

विज्ञापन

 
सहरसा पुलिस ने पहली बार प्रतिबंधित हथियार में शामिल एके-47 बरामद की थी। जिला आसूचना इकाई, चिरैया थाना और कनारिया ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना पर बीते मई महीने में एक एके-47, एक देशी पिस्तौल, 11 जिंदा कारतूस और दो खोखे के साथ कुख्यात अपराधी सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, एक लाख का इनामी कुख्यात अपराधी साधु यादव पुलिस पर गोलीबारी कर भागने में सफल रहा था।
विज्ञापन




गौरतलब है कि जिले का एक लाख का इनामी अपराधी महिषी थानाक्षेत्र के धनौजा निवासी सत्तो यादव के बेटे साधु यादव के खिलाफ कनारिया ओपी और चिड़ैया थाना की संयुक्त टीम ने छापामारी की थी। छापामारी के दौरान इनामी अपराधी साधु यादव पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने में सफल रहा था। लेकिन साधु यादव का सहयोगी कनारिया ओपी क्षेत्र के सुखासन निवासी सुभाष यादव पिता बिनो यादव को गिरफ्तार कर लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed