फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Saharsa News: PACS elections in peaceful atmosphere in Kahra and Sattar Kataiya blocks

Bihar: सहरसा के कहरा और सत्तर कटैया प्रखंड में शांतिपूर्ण माहौल में पैक्स चुनाव, हजारों मतदाता कर रहे मतदान

Tue, 26 Nov 2024 03:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 26 Nov 2024 03:02 PM IST
सार

Saharsa PACS Elections: सहरसा के कहरा और सत्तर कट्टैया प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में हो रहा है। यहां 76 बूथों पर लगभग 47 हजार मतदाता मतदान करेंगे। 

विज्ञापन
Saharsa News: PACS elections in peaceful atmosphere in Kahra and Sattar Kataiya blocks
मतदान के लिए कतार में खड़े मतदाता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले के कहरा और सत्तर कटैया प्रखंडों में मंगलवार को पैक्स (प्राथमिक कृषि साख समिति) चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुआ। सुरक्षा के कड़े प्रबंधों के बीच मतदाता सुबह सात बजे से ही अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहुंचने लगे। मतदान शाम 4:30 बजे तक चलेगा।

विज्ञापन

 
कहरा प्रखंड में चुनाव का हाल
कहरा प्रखंड की नौ पंचायतों के 10 पैक्स के लिए मतदान हो रहा है। यहां कुल 19,571 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रखंड के 33 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सदर एसडीओ प्रदीप कुमार झा, एसडीपीओ आलोक कुमार और बीडीओ कुमारी सपना ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन


कहरा प्रखंड के चैनपुर और बरियाही पंचायतों में सबसे कम दो-दो उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि मुरली बसंतपुर पंचायत में छह उम्मीदवार चुनावी दंगल में हैं। प्रखंड में कुल 32 पैक्स उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला देर शाम तक होगा। इसके अलावा 11 कार्यकारिणी सदस्यों का भी चुनाव होना है। कुछ पंचायतों में कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ है। इनमें बनगांव उत्तर, बनगांव दक्षिण, चैनपुर और मोहनपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
सत्तर कटैया प्रखंड में स्थिति
सत्तर कटैया प्रखंड के 43 मतदान केंद्रों पर कुल 27,652 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। यहां के 10 पंचायतों में 182 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। हालांकि प्रखंड के 14 पैक्स में से दो (भेलवा और शाहपुर) नगर निगम के हिस्से में आते हैं, इसलिए उनका चुनाव नहीं हो रहा है। औकाही पंचायत में कार्यकाल पूरा नहीं होने के कारण मतदान नहीं हो रहा, जबकि बारहसर पंचायत में सदस्य पद के लिए केवल एक नामांकन होने के चलते चुनाव की आवश्यकता नहीं पड़ी।

 
सुरक्षा और मतदान व्यवस्था
सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सघन निगरानी की व्यवस्था की है। मतदान प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए अधिकारियों का काफिला लगातार दौरा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed