फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Saharsa News: Mother of two children committed suicide; she had left home with her lover a month ago

Bihar News : प्रेमी संग भागी, लौट कर महीनाभर बाद आई तो अब घर में मृत मिली; हत्या या सुसाइड?

Mon, 09 Sep 2024 09:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 09 Sep 2024 09:02 PM IST
सार

Saharsa News: सहरसा में एक विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उक्त महिला एक महीने पहले अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी और हाल ही में वापस लौटी थी। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Saharsa News: Mother of two children committed suicide; she had left home with her lover a month ago
मृतका सरिता देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले के सदर थानाक्षेत्र के मीर टोला में एक विवाहित महिला सरिता देवी (30) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सरिता के पति अरविंद चौधरी ने पुलिस को बताया कि वह सुबह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद काम पर चला गया था। जब वह दोपहर के बाद घर लौटा तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने और आवाज लगाने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने तोड़ दिया। फिर अंदर जाकर देखा कि उसकी पत्नी सरिता पंखे से दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई थी।

विज्ञापन

 
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और एफएसएल की टीम ने जांच की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की गहराई से छानबीन शुरू कर दी है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, ताकि यह पता चल सके कि यह आत्महत्या थी या हत्या।
विज्ञापन



 
वहीं, अरविंद चौधरी ने बताया कि सरिता देवी एक महीने पहले अपने प्रेमी राजन कुमार के साथ घर से चली गई थी। 10 अगस्त को सरिता ने जेवरात और नकदी लेकर अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। इस घटना के बाद अरविंद ने सदर थाने में आवेदन देकर अपनी पत्नी की बरामदगी की मांग की थी। उसने राजन कुमार पर आरोप लगाया था कि उसने सरिता को भगाया था। जानकारी के मुताबिक, राजन कुमार उत्तर प्रदेश में काम करता है और दोनों के बीच संबंध एक शादी समारोह के दौरान बेगूसराय में बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लगभग एक महीने के बाद सरिता खुद घर वापस लौटी थी। लेकिन उसने इस बारे में कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया कि वह अचानक क्यों भागी और फिर वापस क्यों आई। अब इस घटनाक्रम के बाद उसकी आत्महत्या की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed