फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Saharsa Crime: Bike riding criminals shot tempo driver cum businessman, looted 50 thousand rupees

Bihar Crime: बाइक सवार अपराधियों ने व्यवसायी को मारी गोली, 50 हजार रुपये लूटे; घटना से इलाके में दहशत

Sat, 25 Jan 2025 03:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 25 Jan 2025 03:43 PM IST
सार

Saharsa Crime: पुलिस ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। अपराधियों द्वारा छोड़ी गई बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है और इसका इस्तेमाल जांच में किया जाएगा। 

विज्ञापन
Saharsa Crime: Bike riding criminals shot tempo driver cum businessman, looted 50 thousand rupees
अस्पताल इलाज कराने पहुंचे पीड़ित प्रदीप कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के खादीपुर में बाइक सवार अपराधियों ने टैंपो चालक और किराना दुकान के मालिक प्रदीप कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को तुरंत इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सहित पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

विज्ञापन

 
अपराधियों ने लूटे 50 हजार रुपये
घायल प्रदीप कुमार ने बताया कि वह अपने घर पर किराना दुकान चलाते हैं। दुकान के लिए सामान खरीदने के मकसद से 50 हजार रुपये लेकर बिहरा बाजार गए थे। हालांकि, बाजार से बिना सामान खरीदे ही लौट रहे थे। घर से कुछ दूरी पर बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और पैसे लूटने के इरादे से गोली चला दी। गोली उनके सीने के पास लगी, लेकिन छिटक जाने के कारण जान का बड़ा खतरा टल गया। अपराधी 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। इस दौरान, हल्ला मचाने पर अपराधियों की एक बाइक घटनास्थल पर ही छूट गई, जिसे प्रदीप के परिवार ने अपने पास रखा है।
विज्ञापन



 
अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस
सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि प्रदीप के बयान के आधार पर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। अपराधियों द्वारा छोड़ी गई बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है और इसका इस्तेमाल जांच में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घायल के बयान और घटनास्थल से मिले सबूतों की जांच की जा रही है। एफएसएल टीम ने सबूत जुटा लिए हैं और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इलाके में दहशत, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
घटना ने खादीपुर इलाके में सनसनी फैला दी है। स्थानीय लोगों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर चिंता है। इलाके के निवासियों ने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। यह घटना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी से इस मामले की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed