फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Pragati Yatra CM Nitish Kumar inaugurated 69 schemes worth more than 299 crores in Madhepura

Pragati Yatra: CM नीतीश ने किया 299 करोड़ से अधिक की 69 योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन,खुलेगा मिल्क चिलिंग प्लांट

Thu, 30 Jan 2025 05:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 30 Jan 2025 05:31 PM IST
सार

सीएम नीतीश कुमार ने चौसा प्रखंड स्थित रसलपुर घुरिया पंचायत में विभिन्न विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने चौसा प्रखंड स्थित आईटीआई, उदाकिशुनगंज के परिसर में लगे विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Pragati Yatra CM Nitish Kumar inaugurated 69 schemes worth more than 299 crores in Madhepura
मधेपुरा में सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड की रसलपुर धुरिया पंचायत स्थित गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज उदाकिशुनगंज परिसर से कुल 29956.49 लाख रुपये की 69 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसमें 10317.007 लाख रुपये की 40 योजनाओं का उद्घाटन और 19639.48 लाख रुपये की 29 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने चौसा प्रखंड स्थित रसलपुर घुरिया पंचायत में विभिन्न विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने चौसा प्रखंड स्थित आईटीआई, उदाकिशुनगंज के परिसर में लगे विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने 5251 स्वयं सहायता समूह को 33 करोड़ 98 लाख रुपये का सांकेतिक चेक, 7685 स्वयं सहायता समूह को 82 करोड़ 55 लाख रुपये का सांकेतिक चेक और 1232 जीविका दीदियों के परिवार को छह करोड़ 55 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों के स्टॉल पर लगाए गए विभिन्न उत्पादों को देखा और जीविका दीदियों से बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 में जब हम लोगों को बिहार में काम करने का मौका मिला तो हमने देखा कि यहां स्वयं सहायता समूहों की संख्या नाम मात्र की है। हम लोगों ने विश्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ानी शुरू की।
विज्ञापन


हमने ही स्वयं सहायता समूह का नाम जीविका दिया और इनसे जुड़ी महिलाओं का नाम जीविका दीदी दिया, जिससे प्रेरित होकर तत्कालीन केंद्र सरकार ने आजीविका के नाम से पूरे देश में इसे लागू किया। इससे बिहार की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। उनका पहनावा और बोलचाल भी काफी अच्छा हो गया है। वे लोगों से बेहिचक होकर बातें करने लगी हैं। मैं आप सभी जीविका दीदियों को बेहतर कार्य करने के लिए बधाई देता हूं, आप लोग बहुत आगे बढ़ें, खूब तरक्की करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों के द्वारा लगाए गए स्टॉल का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों द्वारा लगाए गए शैक्षणिक कार्यों से संबंधित स्टॉलों को देखा और उनसे बातचीत की। मुख्यमंत्री ने गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में बनाए गए सेंटर फॉर एक्सीलेंस का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने वहां वर्कशॉप का निरीक्षण किया और आधुनिक तकनीक पर आधारित लगाई गई मशीन एवं उनकी कार्य पद्धति की जानकारी ली। गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज के बगल के मैदान में मुख्यमंत्री ने 5652.42 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया।

इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को डिजाइन के माध्यम से अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के निर्माण कार्य की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का निर्माण अच्छे ढंग से कराएं, ताकि बगल में खेल मैदान का स्वरूप भी बना रहे और छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

9.94 लाख की लागत से बने खेल मैदान किया उद्धाटन
मुख्यमंत्री ने रघुनाथ विद्या मंदिर प्लस 2 विद्यालय, क्लासन के परिसर से 9.94 लाख रुपये लागत के खेल मैदान का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खेल मैदान का जायजा लिया और खिलाड़ियों से बातचीत कर उन्हें प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री ने इसी विद्यालय परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागों उद्योग विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, श्रम संसाधन विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, समाज कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और शिक्षा विभाग आदि के स्टॉलों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के लाभुकों को 33 लाख 700 रुपये का सांकेतिक चेक, श्रमिक योजना के लाभुकों को आठ लाख 50 हजार रुपये का सांकेतिक चेक, मालखाना विकास योजना के अंतर्गत लाभुकों को 7.50 लाख रुपये का सांकेतिक चेक और आयुष्मान कार्ड योजना के लाभुकों को सांकेतिक चेक प्रदान किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लाभार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया। उन्होंने दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल की चाबी, जीविका दीदियों को जीविका भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, पशु शेड और बकरी शेड की चाबी प्रदान की।


रोड को अच्छे से बनवाने का दिया निर्देश
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने रेखा चित्र के माध्यम से मुरली चौक (एसएच-58, श्रीकृष्णा टोला, पॉलिटेक्निक, वंशगोपाल चौक होते हुए योगी राज (एसएच-58) पथ के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस पथ की लंबाई 14.90 किमी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इसको अच्छे से बनवाइए ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा हो। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत भदौल-बुधमा में प्रस्तावित मिल्क चिलिंग प्लांट निर्माण कार्य से संबंधित योजना के बारे में जानकारी ली। इस दौरान प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed