फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Many injured by bullets fired in land dispute in madhepura

Madhepura: जमीनी विवाद में चली गोली, महिला समेत चार जख्मी, सात बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

Wed, 27 Mar 2024 05:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 27 Mar 2024 05:21 PM IST
सार

Madhepura: जिले के शहजादपुर पंचायत के रायजी बासा में बुधवार को जमीन विवाद में गोली चली। इस घटना में जिसमें तीन युवक एवं एक महिला जख्मी हो गई। सभी का इलाज उदाकिशुनगंज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।
 

विज्ञापन
Many injured by bullets fired in land dispute in madhepura
जमीनी विवाद में चली गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधेपुरा के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बुधामा ओपी अंतर्गत शहजादपुर पंचायत के रायजी बासा में बुधवार को जमीन विवाद में गोली चली। ग्रामीणों ने बताया कि 7 बाइक पर सवार एक दर्जन से अधिक की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली चलाई। साथ ही लाठी डंडे से भी प्रहार किया। जिसमें तीन युवक एवं एक महिला जख्मी हो गई। सभी का इलाज उदाकिशुनगंज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। रंजीत ठाकुर को जांघ, सूरज ठाकुर और रौशन ठाकुर को बांह में गोली लगी है। वहीं रीना देवी के सिर पर लाठी से हमला किया गया।

विज्ञापन

 

आसपास के लोगों ने बताया कि गोलीबारी का मुख्य कारण भूमि विवाद है। सिकेन्दर ठाकुर का पुत्र पंकज ठाकुर के ससुराल से पहुंचे अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। जिसमें रतन ठाकुर का पुत्र रंजीत ठाकुर, रौशन ठाकुर, सूरज ठाकुर व दीपक ठाकुर की पत्नी रीना देवी बुरी तरह से घायल हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो गोली चलने की आवाज सुनाई दे रही है। हालांकि रतन ठाकुर ने बताया कि चार राउंड गोली चली है।

विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई की बात की
घटना की सूचना मिलते ही बुधामा ओपी प्रभारी जिउत राम दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस ने सिकंदर ठाकुर की घर की तलाशी भी ली। वहीं उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पीड़ित के द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed