फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Major Accident Averted Smoke Emits from Jansadharan Express Power Car in Saharsa

Bihar: सहरसा में जनसाधारण एक्सप्रेस के पावर कार से निकलने लगा तेज धुआं, दहशत में यात्रियों ने खींची चेन

Fri, 01 May 2026 08:00 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Fri, 01 May 2026 08:00 PM IST
सार

Bihar: सहरसा-मानसी रेलखंड पर जनसाधारण एक्सप्रेस (14603) के पावर कार में ब्रेक बाइंडिंग के कारण अचानक धुआं निकलने से यात्रियों में दहशत फैल गई। आग लगने की आशंका में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन यात्रियों की सूझबूझ और समय रहते चेन पुलिंग से ट्रेन रोक दी गई।  

विज्ञापन
Major Accident Averted Smoke Emits from Jansadharan Express Power Car in Saharsa
सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन

विस्तार

पूर्व मध्य रेलवे के सहरसा–मानसी रेलखंड पर एक बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते टल गया। नरपतगंज से अमृतसर जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस (14603) के पावर कार से अचानक तेज धुआं निकलने लगा। आग लगने की आशंका से यात्रियों में दहशत फैल गई और चीख-पुकार मच गई। हालांकि, यात्रियों की सूझबूझ और समय रहते चेन पुलिंग करने से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

विज्ञापन


इंजन के बगल वाले डिब्बे में ब्रेक बाइंडिंग
जानकारी के अनुसार, अप जनसाधारण एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग पर चल रही थी। जैसे ही ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन में प्रवेश कर रही थी, तभी इंजन के ठीक पीछे लगे पावर कार के पहियों से तेज धुआं निकलने लगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह धुआं ‘ब्रेक बाइंडिंग’ (पहियों में ब्रेक ब्लॉक के चिपक जाने) के कारण हुए अत्यधिक घर्षण से उत्पन्न हुआ था।
विज्ञापन


धुआं देखते ही मची अफरा-तफरी, यात्री घबराए
पावर कार से निकलता धुआं देखकर यात्रियों को लगा कि बोगी में आग लग गई है। इसके बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई। इसी दौरान कुछ सजग यात्रियों ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत वैक्यूम (चेन पुलिंग) कर दिया। स्टेशन में प्रवेश करते ही ट्रेन को रोक दिया गया, जिसके बाद घबराए यात्री अपनी जान बचाने के लिए बोगियों से नीचे उतरने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन पर अफरा-तफरी, दमकल ने पाया काबू
चेन पुलिंग और धुएं की सूचना मिलते ही सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों और तकनीकी टीम में हड़कंप मच गया। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बोगी में मौजूद अग्निशामक यंत्रों की मदद से धुएं पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इस बीच स्थानीय अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया।


ये भी पढ़ें: भागलपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण कुशवाहा की सड़क हादसे में मौत, यूपी के कन्नौज के पास हुआ हादसा

25 मिनट बाद सुरक्षित रवाना हुई ट्रेन
रेल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पावर कार की ब्रेक बाइंडिंग को ठीक कर स्थिति को सामान्य किया। इस तकनीकी खामी को दूर करने में लगभग 25 मिनट का समय लगा। इसके बाद सुरक्षा जांच पूरी करने के बाद ट्रेन को अमृतसर के लिए रवाना कर दिया गया। ट्रेन के सुरक्षित आगे बढ़ने पर यात्रियों और रेलवे प्रशासन ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि समय रहते ट्रेन रुक गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed