फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   madhepura bihar news many died road accident in madhepura Nh 106 accident news today bihar police

Bihar News: भीषण हादसे में मां-बेटे और बहू की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी थी टक्कर

Tue, 11 Mar 2025 10:43 AM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Tue, 11 Mar 2025 10:43 AM IST
सार

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि NH-106 पर आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन, प्रशासन इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवा दिया।

विज्ञापन
madhepura bihar news many died road accident in madhepura Nh 106 accident news today bihar police
उदाकिशुनगंज में रोते बिलखते परिजन

विस्तार

मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के तीन सदस्य मां, बेटा और बहू शामिल हैं। यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-106 पर उदा नहर और बनरवा टोला के बीच हुई। तेज रफ्तार से आ रहे पिकअप वाहन ने बाइक सवार तीनों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के तेलडीहा वार्ड 20 निवासी बैजनाथ महतो की पत्नी माला देवी (60), उनके पुत्र विशाल महतो (25) और बहू आरती देवी (30) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ये तीनों मजदूरी के लिए अरार कमालपुर जा रहे थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि माला देवी, विशाल महतो और आरती देवी एक ही बाइक पर सवार होकर अपने काम पर जा रहे थे। जब वे उदा नहर से आगे बढ़े और बनरवा टोला के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइवर फरार, पिकअप में लदा था सामान
हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार पिकअप पर शिमला मिर्च और खीरा लोड था। दुर्घटना के बाद सड़क पर अफरातफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और शवों को सड़क किनारे किया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही उदाकिशुनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पिकअप को जप्त कर लिया गया है।
 

उदाकिशुनगंज में रोते बिलखते परिजन

 

घटना के बाद  लोगों में आक्रोश

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि NH-106 पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। लोगों ने सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। इस घटना के बाद बैजनाथ महतो का पूरा परिवार सदमे में है। मां, बेटा और बहू की एक साथ मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीण शोक में डूबे हुए हैं और पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed