{"_id":"67decda88fc18fdd8c042f4a","slug":"jdu-mlc-lalan-sarraf-said-in-saharsa-there-was-kidnapping-in-ramayana-and-land-dispute-in-mahabharata-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: ललन सर्राफ बोले- इतिहास में हमेशा से होते आए अपराध, रामायण में किडनैपिंग और महाभारत में था जमीन विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: ललन सर्राफ बोले- इतिहास में हमेशा से होते आए अपराध, रामायण में किडनैपिंग और महाभारत में था जमीन विवाद
Sat, 22 Mar 2025 08:18 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 22 Mar 2025 08:18 PM IST
सार
JDU MLC Lalan Sarraf: सर्किट हाउस में शनिवार को जदयू के एमएलसी ललन सर्राफ ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अपराध तो हमेशा से होते आए हैं। इतिहास को देखें तो रामायण में सीता माता के अपहरण और महाभारत में जमीन विवाद जैसी घटनाएं दर्ज हैं।
विज्ञापन
एमएलसी ललन सर्राफ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अपराध तो हमेशा से होते आया है। आप याद कीजिए रामायण में भी किडनैपिंग और महाभारत में जमीन विवाद हुआ था। उक्त बातें शनिवार को सहरसा जिला अतिथि गृह में पत्रकारों के एक सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जदयू के एमएलसी ललन सर्राफ ने कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि क्राइम तो होगी, घटनाएं तो होगी। आपको यह देखना होगा कि सरकार के संज्ञान में घटना सामने आने के बाद 24 से 72 घंटे में उद्भेदन होता है। पुलिस सख्त होती है, प्रशासन सख्त होता है और दोषी पकड़ा जाता है और उसे सजा मिलती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि वह न किसी को फंसाते है और न किसी को बचाते हैं। यह सुशासन की सरकार है और मुख्यमंत्री खुद इस तरह के मामले को संजीदगी से देखते हैं। पुलिस पर लगातार आए दिन हो रहे हमले को लेकर उन्होंने कहा कि जिस अपराधी का मन बढ़ता है और पुलिस पर यदि एक्शन लेती है तो समझिए अपराधी खुद पर एक्शन लेता है। उसके बाद तो पुलिस छोड़ती नहीं है। उसके बाद तो पुलिस और सख्त हो जाती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आश्रय गृह से लड़कियों के फरार मामले में धरने पर बैठे MLA अमरजीत कुशवाहा, DM बोले- चूक हुई है हमसे
विज्ञापन
मालूम हो कि शनिवार को भी जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के बगरोली के समीप बाइक सवार अपराधियों ने बेला निवासी शिक्षक रविन्द्र कुमार को गोली मार कर हत्या कर दी थी। परिजनों के अनुसार, कई बार वह स्थानीय प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक को आवेदन देकर अपनी हत्या की आशंका जताई थी। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने भी कहा कि पड़ोसी से जमीन विवाद की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि जनता दरबार में भी मामला आया था, पुलिस जांच कर रही थी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन