फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar MLA Amarjeet Kushwaha sits on dharna in case of girls absconding from Siwan shelter home

Bihar News: आश्रय गृह से लड़कियों के फरार मामले में धरने पर बैठे MLA अमरजीत कुशवाहा, DM बोले- चूक हुई है हमसे

Sat, 22 Mar 2025 08:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 22 Mar 2025 08:04 PM IST
सार

Siwan Shelter Home: आश्रय गृह से 13 लड़कियों के फरार मामले में माले विधायक अमरजीत कुशवाहा आश्रय गृह के सामने धरने पर बैठे हैं। ऐसे में सीवान जिलाधिकारी ने कहा, हमसे चूक हुई है।

विज्ञापन
Bihar MLA Amarjeet Kushwaha sits on dharna in case of girls absconding from Siwan shelter home
धरने पर बैठे विधायक सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान के आश्रय गृह से 20 मार्च की रात में मौका पाकर 13 लड़कियां फरार हो गई थी। इनमें से चार को आर्केस्ट्रा ग्रुप से छुड़ाया गया था। इस मामले में जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिरादेई के विधायक अमरजीत कुशवाहा अपने कार्यकर्ताओं के साथ आश्रय गृह के सामने धरने पर बैठे हैं। जिला अधिकारी ने इस मामले में जांच की बात कही है।

विज्ञापन


माले नेता व विधायक अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि प्रशासन के मिलीभगत से इन लड़कियों को भगा दिया गया है। आश्रय गृह के वार्डन और अन्य कर्मचारी कहां थे कि लड़कियां यहां से फरार हो गईं। यह आश्रय गृह के कर्मचारियों और वार्डन की लापरवाही है। जिला प्रशासन भी जांच के नाम पर सिर्फ लीपापोती करने में जुटा है। डीएम और एसपी पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एसडीएम से पूछे जाने पर कहते हैं कि आप डीएम से पूछिए, डीएम सिर्फ जांच की बात कर रहे हैं। आखिर ये लड़कियां कहां गईं। इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहार दिवस के दिन राजधानी में बड़ा कांड, अस्पताल में घुसकर महिला संचालिका को गोलियों से किया छलनी
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला सीवान जिले के जिरादेई प्रखंड अंतर्गत भैंसाखल गांव के आश्रय गृह का है। दरअसल, 20 मार्च की रात 13 नाबालिग लड़कियां आश्रय गृह की चारदीवारी फांदकर फरार हो गईं। यह मामला तब सामने आया, जब आश्रय गृह के वार्डन ऋतु कुमारी ने जिरादेई थाने में शिकायत दर्ज कराया है। मामला सामने आने के तुरंत बाद जिला प्रशासन एक्टिव होकर उन लड़कियों को ढूंढना शुरू किया है। हालांकि, अभी तक कोई बरामदगी नहीं हुई है। इन फरार लड़कियों में से चार लड़कियां आर्केस्ट्रा संचालक के चंगुल से छुड़ाया गया था। अन्य 10 को अन्य अलग-अलग मामलों में आश्रय गृह में लाया गया था। इन सबकी उम्र 18 साल से कम है।

यह भी पढ़ें: मुंगेर में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बोले- ज्ञान परंपरा पुनर्जीवित होगी तभी भारत होगा विकसित

जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने कहा कि लड़कियों के भागने के मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। इसके लिए धावा दल का गठन किया गया है। इस मामले में कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। सभी के ऊपर कार्रवाई होगी। फरार लड़कियों में से एक लड़की को बरामद किया गया है। अन्य को भी ट्रैस किया गया है, जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा। आगे कहा कि यह प्रशासन के तरफ से निश्चित ही चूक है। आरोपियों पर कार्रवाई होगी। भैंसाखाल आश्रय गृह का उद्घाटन जनवरी महीने में ही सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed