फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   kosi river water level rise bhimnagar barrage record discharge nepal rainfall supaul bihar flood alert

Bihar News: नेपाल की बारिश से उफनी कोसी, भीमनगर बराज पर रिकॉर्ड जल प्रवाह, 22 फाटक खोलने पड़े

Mon, 22 Jun 2026 07:46 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कोसी ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2026 07:46 PM IST
सार

नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार भारी बारिश के कारण कोसी नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को भीमनगर कोसी बराज पर इस साल का सबसे अधिक 1.86 लाख क्यूसेक डिस्चार्ज रिकॉर्ड किया गया, जिसके बाद 56 में से 22 फाटक खोल दिए गए।

विज्ञापन
kosi river water level rise bhimnagar barrage record discharge nepal rainfall supaul bihar flood alert
जलस्तर बढ़ने के बाद उफनाई कोसी नदी।भीमनगर कोसी बराज स्थित कंट्रोल रूम का जायजा लेते डीएम, एसपी

विस्तार

नेपाल के पहाड़ी जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब बिहार में दिखाई देने लगा है। कोसी नदी के जलस्तर में अचानक तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार को भीमनगर स्थित कोसी बराज से इस वर्ष का सबसे अधिक जल प्रवाह रिकॉर्ड किया गया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन और जल संसाधन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं।
विज्ञापन


नेपाल से निकलकर कोसी नदी सुपौल जिले के भीमनगर बराज के रास्ते भारत में प्रवेश करती है। उत्तर बिहार के कई जिले इस नदी से प्रभावित होते हैं। जलस्तर बढ़ने के बाद तटवर्ती इलाकों में लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


दिनभर बदलता रहा कोसी का मिजाज

रविवार शाम से ही कोसी नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि शुरू हो गई थी। सोमवार सुबह 8 बजे भीमनगर कोसी बराज पर 91,575 क्यूसेक जल प्रवाह बढ़ते क्रम में दर्ज किया गया, जबकि बराह क्षेत्र में जल प्रवाह 74,000 क्यूसेक था। दोपहर 12 बजे बराह क्षेत्र का डिस्चार्ज बढ़कर 1,00,955 क्यूसेक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: 'निशांत कुमार ही करेंगे जदयू का नेतृत्व', नीतीश कुमार के करीबी संजय और श्रवण ने बता दी सारी बात

 

इसके बाद दोपहर 2 बजे कोसी बराज पर इस साल का सबसे अधिक 1,86,385 क्यूसेक जल प्रवाह रिकॉर्ड किया गया। शाम 4 बजे कोसी बराज पर जल प्रवाह में मामूली कमी आई और यह घटते क्रम में 1,85,645 क्यूसेक दर्ज किया गया। वहीं बराह क्षेत्र में 1,03,250 क्यूसेक डिस्चार्ज दर्ज हुआ। इसके बाद जलस्तर में धीरे-धीरे कमी आने लगी। कोसी नदी में बढ़े जल प्रवाह को देखते हुए भीमनगर कोसी बराज के कुल 56 फाटकों में से 22 फाटक खोल दिए गए हैं। जल संसाधन विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

किसानों और ग्रामीणों की बढ़ी चिंता

कोसी नदी के जलस्तर में अचानक हुई इस बढ़ोतरी से तटबंधों के भीतर बसे जिले के छह प्रखंडों की 33 आंशिक और पूर्ण बाढ़ प्रभावित पंचायतों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों को आशंका है कि पानी का फैलाव बढ़ने पर आवागमन प्रभावित हो सकता है। वहीं किसानों के सामने मवेशियों के चारे का संकट भी खड़ा होने लगा है।

डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण

जलस्तर बढ़ने के बाद सोमवार दोपहर जिलाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कोसी बराज का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मुख्य कंट्रोल रूम पहुंचकर मुख्य अभियंता और तकनीकी अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नदी के जल प्रवाह से जुड़ी हर सही और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुंचाई जाए ताकि तटवर्ती क्षेत्रों के लोग समय रहते सतर्क हो सकें।


नेपाल की बारिश से बढ़ा जलस्तर

मुख्य अभियंता (बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण) वीरपुर, संजीव शैलेस ने बताया कि नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के कारण कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा है और इसमें लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। सभी तटबंध और स्पर सुरक्षित हैं तथा विभाग के अभियंता चौबीसों घंटे क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं।

प्रशासन ने कहा- स्थिति नियंत्रण में

जिलाधिकारी सावन कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है। जल संसाधन विभाग के साथ समन्वय बनाकर राहत और बचाव कार्यों की तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं और प्रशासन हर परिस्थिति पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed