फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Fire broke out during cooking in Madhepura nine people injured cylinder exploded while trying to extinguish it

Bihar News: खाना बनाने के दौरान लगी आग, बुझाते समय सिलेंडर फटने से नौ लोग घायल, तीन हायर सेंटर रेफर

Thu, 21 Nov 2024 06:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 21 Nov 2024 06:42 PM IST
सार

बिहार के मधेपुरा जिले में खाना बनाने के दौरान आग लग गई। आग बुझाने के दौरान सिलिंडर फटने से नौ लोग घायल हो गए। वहीं, तीन लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Fire broke out during cooking in Madhepura nine people injured cylinder exploded while trying to extinguish it
आग बुझाते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधेपुरा में बिहारीगंज थाना क्षेत्र के कठोतिया में गुरुवार दोपहर तीन बजे चूल्हे की चिंगारी से करीब आधा दर्जन से अधिक घरों में आग लग गई। वहीं, आग की वजह से एक घर में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इससे आग बुझा रहे नौ लोग जख्मी हो गए, जिन्हें बिहारीगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां घायलों में तीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


बताया गया कि कठोतिया वार्ड दो राम टोला में खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से घर में आग लग गई। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते करीब आधा दर्जन घर आग की चपेट में आ गए। ग्रामीणों की सूचना पाकर दमकल की चार वाहन मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।
विज्ञापन




इस घटना में अरविंद राम, रंजीत राम, संजीत राम, अगरजीत राम, रविया देवी, विशुनदेव राम, धीरेन्द्र राम, वकील राम औक शामो राम का घर जल गया। बताया जा रहा है कि आग लगने पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा आग बुझाया जा रहा था कि अचानक गैस सिलेंडर फटने से अनिल कुमार, पप्पू ऋषि, मन्नू कुमार, दयानंद साह, मो. मुस्ताक, अमर कुमार, विपिन कुमार, उमेश राम, श्यामल राम आग की चपेट में आने से झुलस गया। इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर मो. मुस्ताक, मन्नू कुमार और श्यामल राम की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। उसमें से श्यामल राम की हालत अधिक नाजुक बताई जा रहा है। भीषण अग्निकांड की घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पाकर अंचलाधिकारी अविनाश कुमार थानाध्यक्ष अमित रंजन मौके पर पहुंचे तथा एंबुलेंस तथा और दमकल की व्यवस्था की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed