फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Saharsa Honour Killing: Younger daughter wanted to live with brother-in-law, parents murdered her, love affair

Honour Killing: बेटी का गला काटकर पिता ने खुद ही लिखवाई थी FIR, 72 घंटों में पुलिस ने किया खुलासा; जानें मामला

Tue, 10 Dec 2024 07:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 10 Dec 2024 07:22 PM IST
सार

Saharsa Honour Killing: माता-पिता के कहे अनुसार शादी के लिए राजी न होने पर युवती के माता-पिता और नानी सहित अन्य ने चाकू से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले का खुलासा कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर...।
 

विज्ञापन
Saharsa Honour Killing: Younger daughter wanted to live with brother-in-law, parents murdered her, love affair
खेत से मिली जख्मी युवती की अस्पताल में मौत हो गई थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले के महिषी थानाक्षेत्र के ऐना गांव के एक खेत से बरामद जख्मी युवती के इलाज के दौरान मौत हो गई थी, वह कोई हत्या नहीं बल्कि ऑनर किलिंग साबित हुई है। घटना के बाद से ही ऑनर किलिंग की चर्चा शुरू हो गई थी, लेकिन न तो परिजन और न ही पुलिस कुछ बोलने को तैयार थी। इस कारण घटना को लेकर लोगों के बीच चर्चा दबी जुबान से ही सही, लेकिन काफी तेज हो रही थी।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, मृतका अपने बहनोई के साथ रहना चाहती थी। एक महीने से साथ रह भी चुकी थी, जिसके बाद उसे परिजनों ने नानी के गांव ऐना में मामा-मामी के पास छोड़ दिया था। यहीं पर मौका मिलते ही उसका गला रेत कर खेत में पुआल के ढेर में छिपा दिया था। पुलिस ने मामले में माता-पिता और नानी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 
सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि मृतका अपनी नानी के साथ मुरली चौक पर माता-पिता से मिली थी। उसके बाद वह लोग आरापट्टी गए। इसी बीच युवती के पिता ने बलुआहा चौक पर एक चाकू खरीदा। आरापट्टी से नानी के गांव ऐना आने के दौरान युवती भागने लगी तो सभी ने मिलकर पकड़ लिया, फिर चाकू से गला रेतकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बहनोई से शादी करना चाहती थी युवती
गिरफ्तार आरोपियों और नाबालिग से पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो सभी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पूछताछ में उन लोगों ने बताया कि मृतका अपनी बड़ी बहन के पति के साथ रहना चाहती थी और एक महीने साथ रह भी चुकी थी। मृतका के परिजन उसकी शादी कहीं और करवाना चाहते थे। मृतका द्वारा कहीं और शादी करने की बात से इनकार किया गया। इसी आक्रोश में आकर उन सभी (आरोपियों) ने इस घटना को अंजाम दे दिया।
 
पुलिस ने 72 घंटे में किया खुलासा
महिषी थाना पुलिस ने महज 72 घंटों में हत्याकांड का खुलासा कर घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि बीते सात दिसंबर को महिषी थानाध्यक्ष को क्षेत्र अंतर्गत ऐना कृष्णा नगर श्मशान के पास खेत में जख्मी हालत में एक युवती के होने की सूचना मिली थी। सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। जांच के बाद जख्मी युवती की पहचान नवहट्टा थानाक्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-9 निवासी बूचन शर्मा की बेटी ललिता कुमारी उर्फ फोकसी के रूप में हुई।
 
माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार, एक नाबालिग
पुलिस ने आगे बताया कि घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस द्वारा सबूत जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार इस घटना को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व एक एसआईटी का गठन किया गया। गठित एसआईटी टीम द्वारा इस घटना में शामिल आरोपी मृतका के पिता बूचन शर्मा, माता उर्मिला देवी उर्फ भावो देवी, ऐना निवासी अलोघनी देवी को गिरफ्तार किया गया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया।
 
इलाज के दौरान हुई थी घायल युवती की मौत
जख्मी युवती को महिषी थाना पुलिस द्वारा इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ केंद्र महिषी में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर किया गया। जख्मी युवती की गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल सहरसा से बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज दरभंगा रेफर किया गया। इलाज के दौरान जख्मी युवती की मृत्यु हो गई।

 
पिता ने ही दर्ज कराई थी एफआईआर
घटना को लेकर मृतका के पिता बूचन शर्मा ने महिषी थाने में एक लिखित आवेदन बीते आठ दिसंबर को दिया था। उसके आधार पर महिषी थाने में भारतीय न्याय संहिता के सुसंगत धाराओं के तहत कांड संख्या-364/24 दर्ज किया गया। आवेदन में उन्होंने कहा था कि बीते एक महीने पहले मेरी बेटी मेरे बड़े दामाद के साथ सौर बाजार थानाक्षेत्र के चिकनी बरसम गई थी। सात दिसंबर को पता चला कि मेरी बेटी को महिषी थानाक्षेत्र के ऐना गांव में मारकर एक झाड़ी में फेंक दिया था। फिर पता चला कि मेरी बेटी को इलाज कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा दरभंगा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। जब हम लोग डीएमसीएच पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने अपने स्तर से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed