फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Vote Adhikar Yatra: Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi, Tejaswi Yadav visit Supaul, RJD, Tiranga, viral video

Bihar: राहुल गांधी का काफिला गुजरने के बाद तिरंगे का अपमान करते दिखे लोग, अब वीडियो वायरल; जानें पूरा मामला

Tue, 26 Aug 2025 05:09 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कोसी ब्यूरो Updated Tue, 26 Aug 2025 05:09 PM IST
सार

कांग्रेसियों ने कहा कि यात्रा में उमड़े जनसैलाब से घबरा कर कांग्रेस को बदनाम करने का प्रयास किया गया है। यह यात्रा की सफलता के खिलाफ घबराहट है। कांग्रेस ने पूरी यात्रा में तिरंगे का उपयोग नहीं किया है। वीडियो में दिख रहे लोगों से कांग्रेस का कोई भी वास्ता नहीं है।

विज्ञापन
Bihar Vote Adhikar Yatra: Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi, Tejaswi Yadav visit Supaul, RJD, Tiranga, viral video
समर्थकों का अभिवादन करते राहुल गांधी, साथ में प्रियंका गांधी व तेजस्वी यादव।समर्थकों ने राहुल

विस्तार

वोटर अधिकार यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत मंगलवार को सुपौल से हुई। जहां मंगलवार की सुबह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी, भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य सहित महागठबंधन के कई बड़े नेता यात्रा में शामिल हुए। हालांकि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 08 बजे यात्रा की शुरुआत होनी थी। लेकिन राहुल करीब एक घंटे की देरी से सुपौल पहुंचे। इसके बाद सुपौल के हुसैन चौक से महावीर चौक, अंबेदकर चौक, लोहिया नगर चौक, गौरवगढ़ चौक के रास्ते डिग्री कॉलेज चौक पर करीब 04 किलोमीटर लंबी यात्रा का समापन हुआ। वह करीब दो घंटे सुपौल में रहे।

विज्ञापन


 उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया और कई समर्थकों से हाथ भी मिलाए। डिग्री कॉलेज चौक से उनका काफिला किशनपुर, सरायगढ़-भपटिहयाही होते हुए एनएच 27 के रास्ते मधुबनी जिला के लिए प्रस्थान कर गया। इस क्रम में रास्ते में भी उन्होंने हाथ हिला कर लोगों का अभिवादन किया। हालांकि यात्रा के दौरान उनका कहीं भी संबोधन नहीं हुआ। भीषण गर्मी के बीच भी बड़ी संख्या में महागठबंधन के नेता व कार्यकर्ताओं ने यात्रा में हिस्सा लिया। कार्यक्रम को लेकर समर्थकों का उत्साह सुबह से ही चरम पर था और यात्रा शुरु होने से पहले से ही वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे शहर में गुंजते रहे। इधर, राहुल की यात्रा के दौरान शहर में बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक तथा रूट डायवर्ट किए जाने से कई लोग परेशान भी दिखे।
विज्ञापन


हाथ मिलाने के प्रयास में गाड़ी पर चढ़ा युवक
यात्रा के दौरान सभी बड़े नेता खुली जीप में थे। शहर के महावीर चौक के समीप समर्थकों ने राहुल और प्रियंका पर फूल बरसाए। वही डिग्री कॉलेज चौक के समीप राहुल गांधी से हाथ मिलाने के प्रयास में एक युवक उनकी गाड़ी पर चढ़ गया। हालांकि राहुल जैसे ही युवक की ओर मुड़े, सुरक्षा कर्मी युवक को गाड़ी से उतारने लगे। इस बीच युवक ने राहुल को फ्लाइंग किस दिया। चौक पर यात्रा के संपन्न होते ही राहुल का काफिला आगे बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रध्वज के अपमान का वीडियो वायरल
इधर, राहुल गांधी का काफिला जिला मुख्यालय से निकलने के कुछ देर बाद ही शहर के लोहिया नगर चौक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग राष्ट्रध्वज का अपमान करते दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वोटर अधिकार यात्रा में शामिल महागठबंधन कार्यकर्ता विभिन्न राजनीतिक दलों के झंडे हाथों में लिए हुए थे। कुछ कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा भी थामा था। लेकिन लोहिया नगर चौक से काफिला जैसे ही आगे गुजरा, कार्यकर्ताओं ने तिरंगे को सड़क पर फेंक कर पैरों से रौंदा। वायरल वीडियो में इस पूरी गतिविधि के दौरान आसपास से कांग्रेस और राजद का झंडा थामे कुछ लोग गुजरते दिख रहे हैं। वही आसपास पुलिस कर्मी भी मौजूद हैं। बहरहाल, एसपी शरथ आरएस ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही जांच के आदेश दिए गए हैं। जांचोपरांत उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वही कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजनारायण गुप्ता ने इसे सत्तारुढ़ दलों की साजिश बताया है। कहा है कि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed