फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar: Under the special campaign against illegal liquor police caught the smuggler with 16 liters of liquor

Bihar News: 116 लीटर शराब के साथ तय किए 1200 किमी, घर से 10 किमी पहले पकड़े गए तस्कर; जानें कैसे हुई कार्रवाई

Thu, 20 Mar 2025 06:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 20 Mar 2025 06:21 PM IST
सार

Bihar: सहरसा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में टीओपी प्रभारी सनोज कुमार, सब-इंस्पेक्टर कमलेश सिंह और दिनेश ठाकुर समेत जिला आसूचना इकाई के सशस्त्र बल शामिल थे।

विज्ञापन
Bihar: Under the special campaign against illegal liquor police caught the smuggler with 16 liters of liquor
जब्त शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर अवैध शराब की तस्करी कर रहे हैं। ताजा मामला सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के चांदनी चौक का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली से सहरसा पहुंचने वाली स्पेशल ट्रेन में भारी मात्रा में शराब लाई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने ऐसे पकड़ा तस्करों को
गुप्त सूचना के आधार पर टीओपी-02 प्रभारी सनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने चांदनी चौक पर नजर रखी। जैसे ही एक टेम्पो पर झोला, बैग और ट्रॉली रखी गई, पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे रोक लिया। कुछ लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सात तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पढ़ें: बिहार के भाजपाई वित्त मंत्री ने केंद्र की अपनी सरकार से 2.10 लाख करोड़ मांग दिए, वित्त आयोग से अपील
विज्ञापन
विज्ञापन


116 लीटर शराब बरामद
तलाशी के दौरान टेम्पो से कुल 116 लीटर 250 एमएल विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब में 47 बोतल (35.25 लीटर), 23 बोतल (17.25 लीटर), 49 बोतल (36.75 लीटर), 3 बोतल  (2.25 लीटर) और 33 बोतल (24.75 लीटर) शामिल हैं।


गिरफ्तार तस्कर
पुलिस ने जिन सात तस्करों को गिरफ्तार किया है, उनमें राहुल कुमार, राजेश यादव, अनिल यादव, नीरज कुमार, दिलखुश कुमार (बनगांव), रणधीर यादव (सिमरी बख्तियारपुर) और नीतीश कुमार (सलखुआ) शामिल हैं। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस की तत्परता
सहरसा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में टीओपी प्रभारी सनोज कुमार, सब-इंस्पेक्टर कमलेश सिंह और दिनेश ठाकुर समेत जिला आसूचना इकाई के सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और शराब तस्करी में शामिल अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed