फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : CM Nitish Kumar Bihar government asked pm modi central government through finance commission

Bihar : बिहार के भाजपाई वित्त मंत्री ने केंद्र की अपनी सरकार से 2.10 लाख करोड़ मांग दिए, वित्त आयोग से अपील

Thu, 20 Mar 2025 04:01 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 20 Mar 2025 04:01 PM IST
सार

Bihar News : बिहार की नीतीश कुमार सरकार में वित्त मंत्री भाजपा के सम्राट चौधरी हैं और अब इसी सरकार ने अपनी केंद्र सरकार से बहुत बड़ी मांग कर दी है। करीब 2,10,054 करोड़ की। यहां तक कि फिल्म सिटी बनाने के लिए भी केंद्र सरकार से अनुदान की मांग की है।

विज्ञापन
Bihar News : CM Nitish Kumar Bihar government asked pm modi central government through finance commission
वित्त आयोग के जरिए नीतीश कुमार सरकार ने केंद्र से मांगी अनुदान राशि। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के चुनावी साल में राज्य की नीतीश कुमार सरकार ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से 2.10 लाख करोड़ का 'पैकेज' मांग दिया है। राज्य के भाजपाई वित्त मंत्री और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मांगों की यह फेहरिस्त सोलहवें वित्त आयोग के जरिए केंद्र के सामने रखी है। राज्य सरकार ने फिल्म सिटी बनाने से लेकर अलग-अलग मदों में 1,09,974.95 करोड़ की मांग के साथ ही राज्य के विकास की जरूरतों को पूरा करने के नाम पर अलग से 1,00,079 करोड़ रुपये के अनुदान की मांग की।

विज्ञापन


वित्त आयोग के साथ बैठक में मांगों की फेहरिस्त सौंपी
राज्य की नीतीश कुमार सरकार ने बिहार के विकास की जरूरतों को पूरा करने के लिए तत्काल वित्तीय सहायता के तहत वित्त आयोग से 1,00,079 करोड़ रुपये के अनुदान की मांग की है। इसके बाद दूसरी बड़ी धनराशि 35,025.77 करोड़ रुपये के अनुदान की मांग शहरी निकायों के विकास के लिए की गई है। सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने के लिए 16वें वित्त आयोग से 24,206.68 करोड़ रुपये का अनुदान मांगा है। शिक्षा क्षेत्र में आवश्यक बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए 18,532.10 करोड़ रुपये अनुदान की मांग की गई है। सरकार ने बिहार में नहर प्रणाली को विकसित करने के लिए 13,800 करोड़ रुपये अनुदान की मांग रखी। राज्य में सामाजिक-आर्थिक संकेतकों को बेहतर बनाने के लिए सभी प्रखंडों को राशि आवंटित करने की जरूरत बताते हुए इस मद में बिहार ने 13,500 करोड़ रुपये के वित्तीय अनुदान की मांग की है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इन कार्यों के लिए भी अनुदान की मांग रखी गई है
बिहार में कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए सूक्ष्म सिंचाई बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 3,577 करोड़ रुपये के अनुदान की मांग की गई है। राज्य की नीतीश कुमार सरकार ने चुनावी साल में क्लाइमेट रेसिलिएंट कृषि प्रथाओं की तैयारियों के लिए 703.03 करोड़ रुपये की अनुदान राशि मांगी है। बिहार को 'देश का जैविक कटोरा' बनाने के लिए नियादी ढांचा विकसित करने के नाम पर केंद्र से 430.37 करोड़ रुपये का अतिरिक्त अनुदान मांगा गया है। इन सभी के साथ ही, बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और कलात्मक विरासत का हवाला देते हुए राज्य में एक विश्व स्तरीय फिल्म सिटी की स्थापना के लिए 200 करोड रुपये का अनुदान मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed