{"_id":"695271b14cdb756e8107bcb7","slug":"bihar-the-mystery-of-the-ghanshyam-chaudhary-shooting-case-solved-in-72-hours-news-in-hindi-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 72 घंटे में सुलझी घनश्याम चौधरी गोलीकांड की गुत्थी, बथान में छिपा रखा था कट्टा; मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 72 घंटे में सुलझी घनश्याम चौधरी गोलीकांड की गुत्थी, बथान में छिपा रखा था कट्टा; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Mon, 29 Dec 2025 05:48 PM IST
कोसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 05:48 PM IST
सार
Bihar: सहरसा पुलिस को कनरिया गोलीकांड में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 72 घंटे के अल्टीमेटम के भीतर ही मुख्य आरोपी को हथियार के साथ दबोच लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहरसा जिले के कनरिया थाना क्षेत्र में हुए चर्चित घनश्याम चौधरी गोलीकांड का पुलिस ने महज 72 घंटों के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस की विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
क्या था पूरा मामला?
बीते 24 दिसंबर 2025 की शाम कठडुमर मुरली डीह इलाके में अपराधियों ने रामनगर के रहने वाले घनश्याम चौधरी को गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल घनश्याम का इलाज सहरसा सदर अस्पताल में चल रहा है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद कनरिया थाने में बीएनएस की धारा और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
पढ़ें: मुंबई क्राइम ब्रांच ने यूपी के दो लूटेरों को मुजफ्फरपुर से किया गिरफ्तार, ₹20 लाख की ज्वेलरी बरामद
विज्ञापन
बथान से मिला 'मौत का सामान'
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी मनीष कुमार (निवासी मुरलीडीह) ने कड़ाई से पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि गोली मारने के बाद उसने हथियार अपने बथान (पशुशाला) में छिपा दिया था। पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर वह देसी कट्टा बरामद कर लिया है।
ऐसे मिली पुलिस को सफलता
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने डीएसपी (मुख्यालय-2) कमलेश्वर प्रसाद सिंह और इंस्पेक्टर मो. शुजाउद्दीन के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई थी। टीम ने तकनीकी सर्विलांस और मानवीय सूचनाओं का जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया। सोमवार को बख्तियारपुर थाना में डीएसपी कमलेश्वरी प्रसाद सिंह ने प्रेस वार्ता कर पुरे मामले का खुलासा किया है। इस सफल ऑपरेशन में कनरिया थानाध्यक्ष गुंजन कुमार और एसआई रंजय कुमार सिंह की भूमिका अहम रही। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को अलग से पुरस्कृत करने की अनुशंसा की है।