{"_id":"66e2efdf0a9d34ffd3079555","slug":"bihar-special-land-survey-people-of-12-mauzas-in-saharsa-will-boycott-government-survey-work-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण: सहरसा में 12 मौजा के लोग करेंगे सरकार के सर्वे कार्य का बहिष्कार, कही ये बात...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण: सहरसा में 12 मौजा के लोग करेंगे सरकार के सर्वे कार्य का बहिष्कार, कही ये बात...
Thu, 12 Sep 2024 07:13 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 12 Sep 2024 07:13 PM IST
सार
बिहार के सहरसा में हाटी और कैदली पंचायत के 12 मौजा के लोग भूमि सर्वेक्षण सर्वे का बहिष्कार करेंगे। लोगों ने कहा कि सुपौल जिला में कोसी तटबंध के अंदर के लोग सर्वे का बहिष्कार कर चुके हैं।
विज्ञापन
12 मौजा के लोग करेंगे बहिष्कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहरसा जिले में नवहट्टा अंचल क्षेत्र के सतौर पंचायत के रैयतों का आम सभा उच्च विद्यालय सतौर के प्रांगण में पूर्व मुखिया तेज नारायण यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से वर्तमान बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण के नियम, जिसमें वर्तमान में कोसी नदी बह रही है एवं पूर्व के रिविजनल सर्वे में जो बह रही थी, वह भी बिहार सरकार का होगा।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि यह जानकारी सूचना अधिकार के द्वारा बंदोबस्त पदाधिकारी सहलोक सूचना अधिकारी ने दी है। लोगों ने कहा कि पूर्व में जो कोसी नदी बहती थी, वह हम लोग के दादा परदादा के नाम से है। जो पहले के सर्वे में नदी हो गई। अब वह ऊपर में है और हम लोग जोत आबाद कर रहे हैं। अभी जो खाता खुला हुआ है, उसमें वर्तमान नदी है, वह भी बिहार सरकार का हो जाएगा।
विज्ञापन
लोगों ने इस पर आक्रोश जताते हुए कहा कि नवहट्टा अंचल के दो पंचायत हाटी एवं केदली के 12 मौजा के लोग सर्वे का बहिष्कार करेंगे। इस को लेकर उच्च न्यायालय जायेंगे। लोगों ने कहा कि सुपौल जिला में कोसी तटबंध के अंदर के लोग सर्वे का बहिष्कार कर चुके हैं और उच्च न्यायालय की शरण में गए हैं। मालूम हो कि राज्य में सर्वे का कार्य जारी है। सहरसा जिले के भी सभी अंचल में सर्वे का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन