फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police Busts Fake Matrimonial Syndicate in Saharsa 3 Women Detained

Bihar News: प्यार का वादा और ठगी का इरादा, बिहार में मैरेज ऑफिस निकला ठगी का अड्डा, तीन युवतियां गिरफ्तार

Tue, 14 Apr 2026 07:46 AM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Tue, 14 Apr 2026 07:46 AM IST
सार

बिहार के सहरसा में पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। सदर थाना क्षेत्र में चल रहे फर्जी “मैरेज लाइन डॉट कॉम” कार्यालय पर छापेमारी कर तीन युवतियों को हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन
Bihar Police Busts Fake Matrimonial Syndicate in Saharsa 3 Women Detained
सदर थाना (फाइल फोटो) - फोटो : llll

विस्तार

बिहार के सहरसा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने शादी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी कर तीन युवतियों को हिरासत में लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ऐसे चलता था ठगी का खेल
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक ढाला के पास “मैरेज लाइन डॉट कॉम” के नाम से एक संदिग्ध कार्यालय चल रहा है। यह गिरोह सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर कुंवारे लोगों को शादी का लालच देता था। जब कोई व्यक्ति इनके झांसे में आ जाता था, तो उससे रजिस्ट्रेशन या लड़की से संपर्क कराने के नाम पर 1500 रुपये वसूले जाते थे। इसी पक्की सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार को छापेमारी की।
विज्ञापन


छापेमारी में तीन युवतियां हिरासत में
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन युवतियों को हिरासत में लिया। सभी से सहरसा सदर थाना में पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इनमें से दो युवतियां सहरसा की रहने वाली हैं, जबकि एक पूर्णिया जिले की निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 हजार सैलरी पर काम करने का दावा
पूछताछ में युवतियों ने दावा किया कि उन्हें इस ठगी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उनका कहना है कि वे यहां सिर्फ 10 हजार रुपये महीने की सैलरी पर कर्मचारी के तौर पर काम कर रही थीं और उन्हें इस पूरे फर्जीवाड़े की भनक तक नहीं थी।


पढ़ें- बिहार में दरिंदगी की इंतहा: पुल के नीचे मिला अज्ञात युवती का शव, दुष्कर्म के बाद तेजाब से जलाने की आशंका

मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी पुलिस
साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि फिलहाल यह शुरुआती कार्रवाई है। पुलिस अब इस गिरोह के असली मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस रैकेट में और कितने लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद पूरे नेटवर्क को खत्म कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed