{"_id":"67dd23962af00ad1c104be99","slug":"bihar-one-person-died-after-being-hit-by-truck-engaged-in-construction-of-bharatmala-highway-in-saharsa-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: भारतमाला हाइवे निर्माण में जुटे हाइवा की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, गाड़ी पर चस्पा है इनका आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: भारतमाला हाइवे निर्माण में जुटे हाइवा की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, गाड़ी पर चस्पा है इनका आदेश
Fri, 21 Mar 2025 02:00 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 21 Mar 2025 02:00 PM IST
सार
Bharatmala Highway: भारतमाला फोरलेन सड़क निर्माण में जुटे हाइवा की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हाइवा पर बांका एसडीओ का आदेश चस्पा किया गया है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के सहरसा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे सड़क में कार्य कर रहे हाइवा की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के दीघिया में शुक्रवार को घटित हुई है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर सदर थाना पुलिस, टीओपी पुलिस, डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी। शव का सिर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की तैयारी में जुट गई है। मृतक का चेहरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण शव का पहचान नहीं हो पाया है। कोई निर्माण कार्य में लगे वाहन का ही चालक होने की बात कह रहा है तो कोई राहगीर बता रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए सहरसा स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना को स्वीकृति, खर्च होंगे दस करोड़
विज्ञापन
हालांकि, शव का कोई पहचान नहीं हो पाया है। लोगों ने कहा कि शव की स्थिति और टायर को देख कर लग रहा है कि मिट्टी गिराने के लिए हाइवा को आगे पीछे करने के दौरान यह घटना घटी है। घटना के बाद निर्माण कार्य में जुटे सभी लोग भाग गए। स्थानीय लोगों ने कहा कि हाइवा चालक हमेशा लापरवाही और तेज गति से ही गाड़ी चलाता है। मालूम हो कि यह सड़क शहर के पूर्वी छोड़ पटूआहा से होकर दीघिया, बनगांव होते महिषी होकर आगे निकल रही है, जिसका निर्माण कार्य द्रुत गति से चल रहा है।
यह भी पढ़ें: अधिवक्ता के बेटे को अपराधियों ने मारी गोली, अपनी पत्नी और बच्चे के साथ जा रहा था घर
गाड़ी पर चस्पा है बांका एसडीओ का आदेश
जिस हाइवा से घटना हुई है, उस पर अनुमंडल कार्यालय बांका के गोपनीय शाखा का एक आदेश पत्र चस्पा है। पत्र अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष रजौन, घोरैया, अमरपुर, शंभूगंज के नाम से जारी है। पत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन भारतमाला परियोजना के अंतर्गत मुंगेर से मिर्जाचौकी के सेक्शन मुंगेर से खरिया जंक्शन तक मोंटेकरलो लिमिटेड द्वारा हाइब्रिड एक्विटी मोड पर फोरलेन निर्माण के संदर्भ में पौंड ऐश की आपूर्ति हेतु वाहन के अनुमति की बात है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन