फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: youth shot in chest over old enmity in madhepura bihar police investigation family threat

Bihar News: युवक को सीने में मारी गोली, भाभी के सुसाइड के बाद उसके मायके वालों ने दी थी धमकी

Sun, 10 Aug 2025 08:54 AM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sun, 10 Aug 2025 08:54 AM IST
सार

Madhepura News : परिजनों ने बताया कि सोनू की भाभी घरेलू विवाद में ढाई महीना पहले सुसाइड कर ली थी। उनके मायके वालों ने पति, ससुर और देवर पर हत्या का आरोप लगाया था। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी थी। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन
Bihar News: youth shot in chest over old enmity in madhepura bihar police investigation family threat
घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन

विस्तार

मधेपुरा में शनिवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली युवक के सीने के दाहिने भाग में लगी है। घायल युवक का मधेपुरा एक निजी अस्पताल इलाज चल रहा है। घटना चौसा थाना क्षेत्र के रसलपुर धुरिया गांव की है। घायल युवक की पहचान विलास यादव के बेटे सोनू कुमार (19) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


आईटीआई कॉलेज के पीछे गया था घास लाने
परिजनों के मुताबिक, सोनू शनिवार शाम करीब 4 बजे कलासन स्थित आईटीआई कॉलेज के पीछे अपने खेत से घास लाने गया था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। आनन-फानन में उसे चौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल मधेपुरा रेफर किया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर भेजने की सलाह दी, जिसके बाद परिजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई है। चाचा नंदकिशोर यादव ने बताया कि बताया गया कि करीब ढाई महीने पहले सोनू की भाभी ममता देवी ने आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन

घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

 


भाभी के मायकेवालों ने दी थी धमकी

इस मामले में ममता के मायके वालों ने सोनू, उसके पिता विलास यादव और भाई सावन कुमार पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। विलास और सावन वर्तमान में जेल में हैं। सोनू के चाचानंद किशोर यादव ने दावा किया कि ममता के मायके वालों ने सोनू को जान से मारने की धमकी दी थी और इस घटना में उनका हाथ हो सकता है। चौसा थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिल चुकी है। घायल युवक का इलाज जारी है। मामले की जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed