फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: women Suspicious death army husband alleged murder over dowry case madhepura bihar police

Bihar News: सड़क हादसे में सेना के जवान की पत्नी की मौत, परिजनों ने बाइक से कुचलने का लगाया आरोप

Mon, 16 Jun 2025 02:26 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Mon, 16 Jun 2025 02:26 PM IST
सार

मधेपुरा के गोढ़ियारी में सेना के जवान की पत्नी को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। लड़की के पिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने साजिश के तहत बाइक से टक्कर मारा।

विज्ञापन
Bihar News: women Suspicious death army husband alleged murder over dowry case madhepura bihar police
सदर अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजन।

विस्तार

मधेपुरा में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल सेना के जवान की पत्नी की मौत हो गई। हादसा सदर थाना क्षेत्र के गोढ़ियारी में रविवार की शाम हुई। मृतका की पहचान गोढ़ियारी निवासी सच्चिदानंद यादव की बेटी रजिया कुमारी (28) के रूप में हुई। घटना के बाद मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर साजिश के तहत बेटी को बाइक से कुचलने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता सच्चिदानंद यादव ने बताया कि रविवार शाम करीब छह बजे रजिया कुमारी अपने घर के पास सड़क किनारे टहल रही थीं।
विज्ञापन


बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से हुई थी घायल
उसी दौरान सिमराहा निवासी हलदर यादव, मिथिलेश यादव, उपेंद्र यादव तथा एक अज्ञात व्यक्ति दो बाइकों पर सवार होकर वहां पहुंचे। आरोप है कि जानबूझकर रजिया को जोरदार टक्कर मारी गई और एक बाइक उनके सिर पर चढ़ा दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद रजिया को गंभीर हालत में मधेपुरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां से भी हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। विराटनगर, नेपाल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


2017 में सेना के जवान से हुई थी शादी
परिजनों ने बताया कि रजिया की शादी वर्ष 2017 में सिमराहा निवासी दुखन कुमार से हुई थी, जो सेना में कार्यरत हैं। विवाह के बाद उनको एक पुत्र हुआ, लेकिन कुछ ही समय बाद ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में जमीन की मांग को लेकर रजिया का उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। पिता के अनुसार दुखन ने मयूरवा में दूसरी शादी कर ली और रजिया व उनके बेटे को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद रजिया अपने मायके गोढ़ियारी में रह रही थीं। उन्होंने भरण-पोषण के लिए परिवार न्यायालय में मुकदमा दायर किया था, जिस पर कोर्ट ने दुखन को हर माह 16,000 रुपये देने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहरसा में अलग-अलग हादसे में महिला समेत तीन की मौत, विरोध ने लोगों ने सड़क पर किया जमकर बवाल
थाना में आवेदन देकर की कार्रवाई की मांग
सच्चिदानंद यादव का कहना है कि लगभग एक महीने पूर्व दुखन ने मुकदमा वापस लेने की धमकी दी थी और ऐसा नहीं करने पर गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी। उनके दामाद दुकान कुमार वर्तमान में बेंगलुरु में पोस्टेड हैं। पिता ने सदर थाना में आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और नामजद आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सदर थाना अध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में महिला की मौत की सूचना मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed